कुडू के सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचे गजराज, ग्रामीणों में दहशत

संवाद सूत्र, कुडू (लोहरदगा) : लोहरदगा और लातेहार जिले के सीमावर्ती चंदवा-कुडू थाना क्षेत्र के गांवों

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 09:46 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 09:46 PM (IST)
कुडू के सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचे गजराज, ग्रामीणों में दहशत
कुडू के सीमावर्ती क्षेत्र में पहुंचे गजराज, ग्रामीणों में दहशत

संवाद सूत्र, कुडू (लोहरदगा) : लोहरदगा और लातेहार जिले के सीमावर्ती चंदवा-कुडू थाना क्षेत्र के गांवों में हाथियों के झ़ुंड की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। कुडू और चंदवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती रुद, महुआडीपा, हरगड़ा, बरवाटोली, खुटी टोला, मडमा, राजरोम, कालीपुर, नावाटांड, बेलंगा, बेलटार चिलदीरी में एक बार फिर से हाथियों ने अपनी मौजूदगी का अहसास करा दिया है। हाथियों का झुंड यहां फसल खाने की ़िफरा़क में विचरण कर रहा है। कई किसानों के फसलों को हाथियों द्वारा बर्बाद करने की सूचना है। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग को हाथियों के आने की सूचना दी है। आसपास के लोगों का कहना है कि अभी हाथियों का झुंड बरवाटोली और रूद गांव के बिच पतरा में डेरा जमाए हुए हैं। इसकी सूचना वन विभाग को मिलने के बाद आसपास इलाके में नजर रखी जा रही है। अब तक 2 हाथियों को बरवाटोली गांव में देखा गया था। जंगल से निकल कर गांव के करीब तक पहुंचे हाथियों ने तीन-चार किसानों के फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया है।

chat bot
आपका साथी