बालूमाथ के युवक की मोबाइल ब्लास्ट से गई जान

बालूमाथ के युवक की मोबाइल ब्लास्ट से गई जान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 06:48 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 06:48 PM (IST)
बालूमाथ के युवक की मोबाइल ब्लास्ट से गई जान
बालूमाथ के युवक की मोबाइल ब्लास्ट से गई जान

बालूमाथ के युवक की मोबाइल ब्लास्ट से गई जान

संवाद सूत्र, बालूमाथ (लातेहार) : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के ओकेया ग्राम निवासी छोटन साव का पुत्र राजकुमार साव (25 वर्ष) का मोबाइल ब्लास्ट हो जाने के कारण निधन हो गया। राजकुमार साव महाराष्ट्र के पुणे शहर में रह कर पोकलेन मशीन चलाने का कार्य करता था। 23 अगस्त की शाम को घर पर युवक के साथ काम करने वाले लोगों ने सूचना दिया कि राजकुमार मोबाइल से कहीं बात कर रहा था। इसी दौरान मोबाइल ब्लास्ट कर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, आनन-फानन में उसके मालिक द्वारा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा ने मृतक के स्वजनों के बीच पहुंच कर ढांढस बंधाया। इस मौके पर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी आशुतोष पाठक, प्रमोद साव, रवींद्र साव, बंधन साव, संजय साव, विनय यादव, नंदकिशोर साव, आदित्य साव, अरविंद साव, देवेंद्र साव, गोलू गुप्ता, आदित्य साव, प्रेम साव, जितेंद्र साव, गुणेश्वर साव, विसेश्वर साव व जतन साव समेत कई लोग मोजूद रहे।

chat bot
आपका साथी