सखी बूथों की जिम्मेदारी महिला कर्मियों पर

इस बार चुनाव में काफी कुछ नया होगा। जिले में 6 सखी बूथ बनाये गये है जहां महिला कर्मी बूथों का संचालन करेंगी। इन बूथों में चुनाव कार्य व सुरक्षा व्यवस्था में महिला कर्मियों को रखा जा रहा है। गुरूवार को समाहरणालय सभागार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने महिला पीठासीन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिया। बैठक में महिला चुनाव प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 08:24 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 07:02 AM (IST)
सखी बूथों की जिम्मेदारी महिला कर्मियों पर
सखी बूथों की जिम्मेदारी महिला कर्मियों पर

कोडरमा: :इस बार चुनाव में काफी कुछ नया होगा। जिले में 6 सखी बूथ बनाये गये है, जहां महिला कर्मी बूथों का संचालन करेंगी। इन बूथों में चुनाव कार्य व सुरक्षा व्यवस्था में महिला कर्मियों को रखा जा रहा है। गुरूवार को समाहरणालय सभागार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने महिला पीठासीन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिया। बैठक में महिला चुनाव पदाधिकारियों को ईवीएम, वीवी पैट सहित चुनाव से संबंधित हर तरह की जानकारी दी गई। डीसी ने कहा कि कि कोडरमा जिले में 6 सखी बूथ बनाये गये हैं। इन सभी बूथों पर महिला चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि महिला पदाधिकारियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए एक अलग कलस्टर सर्किट हाउस में बनाया जायेगा। महिला पीठासीन पदाधिकारियों को ससमय मतदान करवाना शुरू करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि महिला पदाधिकारियों को विशेष सुविधा दी जायेगी। उप विकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी ने कहा कि महिला पीठासीन पदाधिकारी ईवीएम-वीवीपैट संचालन करने की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझें ताकी मतदान में समस्या का सामना करना न पड़े। महिला पीठासीन पदाधिकारियों को ईवीएम-वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के क्रम में प्रशिक्षक सुदीप सहाय, अश्वनी तिवारी और मनोज चौरसिया ने बताया कि मॉक पोल का उद्देश्य है कि बूथ पर उपस्थित सभी एजेंटों को अस्वस्त कराना कि ईवीएम सही तरिके से कार्य कर रहा या नहीं। यदि ईवीएम में कोई गड़बडी है तो मॉक पोल के समय पता चल जाता है और उसका निदान कर लिया जाता है ।

chat bot
आपका साथी