स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का निधन

भूतपूर्व राज्यसभा सांसद एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व कामता प्रसाद सिंह कि धर्मपत्नी इन्दुमती देवी (90) का निधन रविवार को पटना में इलाज के दौरान हो गया। स्वर्गीय इन्दुमती देवी का शव सोमवार को परसाबाद लाया गया जहां बराकर नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 05:56 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 05:56 PM (IST)
स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का निधन
स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी का निधन

जयनगर (कोडरमा): भूतपूर्व राज्यसभा सांसद एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. कामता प्रसाद सिंह कि धर्मपत्नी इंदुमती देवी (90) का निधन रविवार को पटना में इलाज के दौरान हो गया। इंदुमती देवी का शव सोमवार को परसाबाद लाया गया जहां बराकर नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। शव यात्रा में विधायक जानकी यादव, पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, प्रमुख जयप्रकाश राम, जिप सदस्य मुनिया देवी, समाजसेवी केदारनाथ यादव सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि शामिल हुए और शोक संवेदना व्यक्त किया। इनके निधन पर मुखिया लाखपत यादव, अजय कुमार, हिंद किशोर राम, मनोज सिंह, दीपक कश्यप, सुनील सिंह, विपुल कुमार सिंह, उमेश सिंह, डेगलाल चौधरी, मुकेश सिंह सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। बता दें कि पूर्व राज्य सभा सांसद कामता प्रसाद सिंह जहानाबाद बिहार के रहने वाले थे।

chat bot
आपका साथी