भैया दूज पर महिलाओं को कराई मुफ्त बस यात्रा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : भैया दूज के पावन मौके पर जमशेदपुर अक्षेस ने शहर की महिलाओं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Oct 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sun, 22 Oct 2017 03:01 AM (IST)
भैया दूज पर महिलाओं को कराई मुफ्त बस यात्रा
भैया दूज पर महिलाओं को कराई मुफ्त बस यात्रा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : भैया दूज के पावन मौके पर जमशेदपुर अक्षेस ने शहर की महिलाओं को सिटी बसों में मुफ्त यात्रा कराई। फूलों से सजाई गई सिटी बसों में महिलाओं ने बिना पैसा खर्च किए दिन भर अपने मंजिल तक सफर किया। इनमें से सबसे पहले सिटी बसों में बैठने वाली पांच महिलाओं को विशेष अधिकारी संजय कुमार ने रंग-बिरंगे छातों का तोहफा दिया। इन महिलाओं ने फ्री में यात्रा कराने के लिए जमशेदपुर अक्षेस का शुक्रिया अदा किया।

जमशेदपुर अक्षेस के विशेष अधिकारी संजय कुमार ने बस संचालकों से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न रूटों पर चलने वाली इन बसों में 3000 से अधिक महिलाओं ने इस सेवा का लाभ उठाया। उन्होंने कहा कि जिस तरह छाता हमें धूप और बरसात से बचाता है इसी तरह जमशेदपुर अक्षेस महिलाओं की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। अभी जमशेदपुर अक्षेस की 25 बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। हर बस अपने रूट पर दिन में पांच फेरे लगाती है।

---------------------

इन 5 महिला यात्रियों को मिला तोहफा

साकची से चलकर रेलवे स्टेशन जाने को वाली फूलों से सजी-धजी सिटी बस में जैसे ही सवार होने के लिए महिलाएं और छात्राएं पहुंची स्वागत में खड़े विशेष अधिकारी संजय कुमार ने उन्हें उपहार स्वरुप छतरी भेंट की। पहली 5 महिला मुसाफिरों लता कुमारी, हीरा कुमारी, नीलू, रंजना यादव और गायत्री को ये छाते मिले। बिष्टुपुर के एक पुस्तकालय में काम करने वाली 25 वर्षीय लता कुमारी जमशेदपुर अक्षेस के इस कार्यक्रम पर बेहद खुश नजर आई।

chat bot
आपका साथी