मेले में टुसू गीतों पर झूमे लोग, पुरस्कृत हुए विजेता

ारखंड सांस्कृतिक कला रंगमंच की ओर से गुरुवार को भुइयांडीह दुर्गापूजा मैदान में टुसू मेले का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 09:15 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 09:15 AM (IST)
मेले में टुसू गीतों पर झूमे लोग, पुरस्कृत हुए विजेता
मेले में टुसू गीतों पर झूमे लोग, पुरस्कृत हुए विजेता

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड सांस्कृतिक कला रंगमंच की ओर से गुरुवार को भुइयांडीह दुर्गापूजा मैदान में टुसू मेले का आयोजन किया गया। मेले में झारखंडी संस्कृति की झलक दिखी। दूर-दूर से लोग टुसू व चौड़ल लेकर आए। देर शाम तक लोकनृत्य व संगीत का दौर चलता रहा। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ टुसू व चौड़ल लाने वाले दलों को पुरस्कृत भी किया गया। यहां पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व मंत्री दुलाल भुइया व कांग्रेस नेता अजय सिंह समेत कई लोग पहुंचे थे। यहां लोगों ने बिजली झूले का भी आनंद लिया। मौके पर दुलाल भुइयां ने कहा कि यह आयोजन झारखंडी परंपरा व संस्कृति को बचाने का प्रयास है। समारोह में रामप्रसाद भुइयां, अंजना भुइयां, बलदेव भुइयां, अखिलेश महतो, निमाई मंडल, रवींद्र भट्टाचार्य, खगेन महतो उपस्थित थे।

---

भुइयांडीह में ये हुए पुरस्कृत

टुसू प्रतिमा के लिए प्रथम पुरस्कार ओडिशा के मनोज महतो के टुसू को मिला जबकि दूसरा पुरस्कार राजनगर के लालमोहन महतो, तीसरा पुरस्कार केंदमुडी राजनगर के राजेश महतो को मिला। मेला में चौथे स्थान पर बंतानगर के पूजा सरदार, पांचवें स्थान पर पटमदा के लंबोदर माझी, छठे स्थान पर भुइयांडीह के नीलम मुंडारी, सांतवें स्थान पर बाडेदा के काजल सिंह और आठवें स्थान पर घाटशिला के गीतारानी सिंह के टुसू ने प्राप्त किया। इसी तरह चौड़ल प्रतियोगिता में प्रथम शंकराडीह, ईचागढ़ के सागर मुंडा के टुसू को पांच हजार, दूसरा पुरस्कार कुईयानी, बोड़ाम के आदिवासी बिरसा मुंडा क्लब को तीन हजार और तीसरा पुरस्कार खोखरो, बोड़ाम के स्टूडेंट क्लब को 2500 रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। टुसू में प्रथम पुरस्कार 21 हजार, दूसरा 15 हजार और तीसरा 11 हजार दिया गया।

---

गरूड़बासा मेला में जमकर थिरके लोग

सार्वजनिक टुसू मेला कमेटी, गरूड़बासा द्वारा आयोजित झारखंडी सास्कृतिक महापर्व टुसू मेला में हजारों लोगों का जुटान हुई। मेले में कमेटी ने तीन भव्य और आकर्षक टुसू लाने वाले दल को पुरस्कृत किया। टुसू में प्रथम पुरस्कार मनपिटा के टुसू को, दूसरा टीआरएफ टेल्को के टुसू को और तीसरा पुरस्कार गडरूबासा के टुसू को मिला। मेला में झामुमो नेता मंगल कालिंदी, गोविंदपुर थाना प्रभारी महेंद्र कर्माली, हुरलुंग पंचायत की मुखिया आशा देवी, पंचायत समिति सदस्य सुमित्रा देवी, रणवीर सिंह, प्रणव महतो, एसएस सिंह, भाष्कर चटर्जी, दीपक रंजीत, गुणाधर गोप, सुमन, देवयंती शर्मा, रमा आदि समेत कई लोग शामिल थे।

---

chat bot
आपका साथी