40 के करीब पहुंचा तापमान, कल हो सकती बारिश

शहर और आसपास के क्षेत्र में दिन के वक्त जहां चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया वहीं रात में उमस भरी गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी। रविवार को दोपहर के वक्त गर्म हवा भी चली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 10:51 PM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 10:51 PM (IST)
40 के करीब पहुंचा तापमान, कल हो सकती बारिश
40 के करीब पहुंचा तापमान, कल हो सकती बारिश

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर और आसपास के क्षेत्र में दिन के वक्त जहां चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया, वहीं रात में उमस भरी गर्मी ने लोगों की हालत खराब कर दी। रविवार को दोपहर के वक्त गर्म हवा भी चली। एम्फन तूफान के जाने के बाद लगातार बढ़ रही गर्मी से लोग परेशान हैं। दोपहर के वक्त धूप अब झुलसाने लगी है। हालांकि लॉकडाउन होने के कारण लोग कम ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसलिए थोड़ी राहत भी है।

गर्मी से बचने के लिए लोग रविवार को तरह-तरह के उपाय अपनाते रहे। लॉकडाउन के दौरान शहरवासी अपने-अपने घरों में ही दूबके हुए हैं। ऐसे में रोज बढ़ती गर्मी से उनकी परेशानी बढ़ जा रही है। शहर में सोमवार को भी तीखी धूप खिली रहेगी, जिससे भीषण गर्मी का अहसास होगा। इस बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान परेशान लोगों को राहत पहुंचाने वाली है। पूर्वानुमान में शहर और आसपास के क्षेत्र में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को आसमान साफ रहने के बाद गुरुवार से फिर मौसम का रूख बदलने की आशंका जताई है।

---

पांच दिनों में बढ़ा 14.4 डिग्री तापमान

शहर का तापमान पिछले पांच दिनों से लगातार बढ़ रहा है। एम्फन तूफान के प्रभाव से 20 मई को शहर का तापमान गिरकर 25.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इसके बाद लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। पांच दिनों में 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने से गर्मी ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने रविवार को शहर का तापमान अधिकतम 39.4 और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

--

पांच दिनों का तापमान

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

20 - 25.0 - 21.2

21 - 32.7 - 20.7

22 - 37.0 - 23.2

23 - 38.0 - 25.8

24 - 39.4 - 27.4

chat bot
आपका साथी