सत्ता पक्ष में मचा घमासान, विपक्ष भी परेशान, पढ़‍िए टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव की अंदरूनी खबर

Tata Workers Union Chunavi Chakallas. विपक्ष के कमेटी मेंबरों को इस बात का भी डर है कि जो भी सत्ता पक्ष से टूट कर आ रहे हैं उन्हें चुनाव जीतने के बाद ऑफिस बियरर के 11 पदों पर भी हिस्सेदारी चाहिए होगी। इससे हकमारी हो सकती है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 09:48 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 01:52 PM (IST)
सत्ता पक्ष में मचा घमासान, विपक्ष भी परेशान, पढ़‍िए टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव की अंदरूनी खबर
शैलेश विपक्ष के साथ गठबंधन करेंगे या तीसरा मोर्चा बनाएंगे।

जमशेदपुर, जासं। टाटा वर्कर्स यूनियन में निर्वाचन पदाधिकारी के चुनाव के बाद सत्ता पक्ष की राजनीति में तो माने घमासान मच गया है। अधिकतर ऑफिस बियरर हार से बचने के लिए जुगत लगा रहे हैं। वहीं, शैलेश सिंह ने अपनी टीम की साथ पहली ही सत्ता पक्ष से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविंद पांडेय से किनारा कर लिया है।

बुधवार को शैलेश अपनी टीम के साथ इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे। शैलेश का कहना है कि उन्हें सत्ता पक्ष में घुटन हो रही थी इसलिए वे अपनी टीम के साथ किस गुट के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे, यह सोचने के लिए वे स्वतंत्र हैं। लेकिन यह अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि शैलेश विपक्ष के साथ गठबंधन करेंगे या तीसरा मोर्चा बनाएंगे। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम से विपक्ष में भी तिलमिलाहट है।

विपक्ष के कमेटी मेंबर की परेशानी की है खास वजह

विपक्ष के कमेटी मेंबर इस बात को लेकर ज्यादा परेशान है कि सत्ता पक्ष में जो टूट हुई है उसमें से कौन-कौन पदाधिकारी विपक्ष से शामिल होने के लिए आतुर हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि जिनके खिलाफ विपक्ष बना, वही अपनी हार को बचाने के लिए विपक्ष के आगे नतमस्तक होने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। इसलिए विपक्ष के कमेटी मेंबर परेशान है कि जिन्हें वे पानी पी-पीकर गालियां दी। जिनके खिलाफ विपक्ष बना, कहीं वे तो विपक्ष में शामिल तो नहीं हो रहे हैं। यह स्पष्ट होगा बुधवार को, जब शैलेश अपनी टीम के साथ इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे कि कौन-कौन उनके साथ सत्ता पक्ष से अलग हो रहा है। क्योंकि विपक्ष के कमेटी मेंबरों को इस बात का भी डर है कि जो भी सत्ता पक्ष से टूट कर आ रहे हैं उन्हें चुनाव जीतने के बाद ऑफिस बियरर के 11 पदों पर भी हिस्सेदारी चाहिए होगी। इससे विपक्ष के साथ चल रहे कमेटी मेंबरों का ही हक मारा जाएगा। इसलिए भी विपक्ष के कमेटी मेंबरों में थोड़ी नाराजगी है।

chat bot
आपका साथी