पांडुरंगा के साथ डील का खुलासा करें शंकर राव Jamshedpur News

बिष्टुपुर राम मंदिर कार्यकारिणी समिति का चुनाव 17 दिसंबर को होना है। इसको लेकर टीम दुर्गा प्रसाद शर्मा ने जुस्को श्रमिक यूनियन के कार्यालय में प्रेस वार्ता की।

By Edited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 10:00 AM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 10:00 PM (IST)
पांडुरंगा के साथ डील का खुलासा करें शंकर राव Jamshedpur News
पांडुरंगा के साथ डील का खुलासा करें शंकर राव Jamshedpur News

मशेदपुर (जासं)। बिष्टुपुर राम मंदिर कार्यकारिणी समिति का चुनाव 17 दिसंबर को होना है। इसको लेकर टीम दुर्गा प्रसाद शर्मा ने जुस्को श्रमिक यूनियन के कार्यालय में प्रेस वार्ता की।

इसमें टीम दुर्गा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वीडी गोपाल कृष्णा, डिप्टी प्रेसीडेंट ए वेंकटेश्वर राव, महासचिव एसवी दुर्गा प्रसाद शर्मा, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी जम्मी भास्कर, सीएच रमना राव, वाई श्रीनिवास राव ने संयुक्त रूप से कहा कि राम मंदिर कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष शंकर राव ने जिस के पांडूरंगा राव को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाए हैं, वे पहले उनके घोर विरोधी थे। पांच साल तक शंकर राव के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ चुके है। ऐसे में उन्हें अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने के लिए क्या डील हुई इसका खुलासा शंकर राव को करना चाहिए।

टीम दुर्गा के प्रत्याशियों ने कहा कि वे राम मंदिर से पूर्ण रूप से भ्रष्टाचार मिटाना चाहते हैं। जीतने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता संविधान को बदलने की होगी। कैशलेश लेनदेन व विधिवत पूजा-पाठ कराया जाएगा। तीन साल बाद कब चुनाव होगा, इसकी संभावित तिथि घोषित कर दी जाएगी।

ये है टीम दुर्गा का घोषणा पत्र

1. युवा एवं समाज के सदस्यों को आजीवन सदस्य बनाया जाएगा।

2. गोपुरम से पहले जर्जर विद्यालय का निर्माण होगा।

3. एक अंग्रेजी माध्यम का स्कूल खोला जाएगा।

4. कल्याण मंडल के हॉल को वातानुकूलित हॉल का निर्माण किया जाएगा।

5. पूरे मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। पौधरोपण कराया जाएगा।

6. अगली कार्यकारिणी समिति का चुनाव 20 नवंबर को 2022 को होगा।

7. कई वर्षो से बंद हो चुके नित्य भोग एवं दरिद्रनारायण भोज कार्यक्रम पुराने नियम से चालू किया जाएगा।

8. मंदिरम में होने वाले पूजा एवं उत्सव में सभी आजीवन सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा।

9. राम मंदिर की खोई प्रतिष्ठा को फिर से वापस लाया जाएगा।

एलेप्पी-टाटा से आयेंगे 200 सदस्य

बिष्टुपुर राम मंदिर चुनाव को लेकर बाहर रहने वाले 200 सदस्यों से तीनों गुटों ने संपर्क साधा है। समर्थित सदस्यों का टिकट विभिन्न गुट के प्रत्याशियों ने उन्हें भेज दिया है। इन सभी सदस्यों का टिकट भी एलेप्पी-टाटा से कराया है। ये सदस्य चुनाव के दिन ही आएंगे और उसके अगले दिन रिटर्न चले जाएंगे।

chat bot
आपका साथी