सिविल सेवा में झारखंड को अग्रणी रखना ध्येय : एके मिश्रा

हजारीबाग : मंडई रोड कोलघट्टी हजारीबाग में स्थित मुंद्रिका कुंज में रविवार को छात्रों क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 08:29 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 08:29 PM (IST)
सिविल सेवा में झारखंड को अग्रणी रखना ध्येय : एके मिश्रा
सिविल सेवा में झारखंड को अग्रणी रखना ध्येय : एके मिश्रा

हजारीबाग : मंडई रोड कोलघट्टी हजारीबाग में स्थित मुंद्रिका कुंज में रविवार को छात्रों की भीड़ जुटी रही। मौका था चाणक्य आईएएस एकेडमी के संस्थापक चेयरमैन सक्सेस गुरु एके मिश्रा के आर्ट ऑफ सक्सेस सेमिनार का। चाणक्य आईएएस एकेडमी द्वारा आयोजित इस सेमिनार में सक्सेस गुरु एके मिश्रा ने हजारों छात्रों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद भी स्थापित किया। सिविल सेवा में कैसे सफल हो इसका मंत्र उन्होंने छात्रों को दिया। सेमिनार में छात्रों के हर सवाल का जवाब सक्सेस गुरु एके मिश्रा ने दिया। सेमिनार में बटसेमिनार में बटेश्वर मेहता, चंद्रनाथ भाई, एके श्रीवास्तव, समाजसेवी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन डॉ कृष्ण ¨सह ने किया। चंद्रनाथ भाई, एके श्रीवास्तव, समाजसेवी समेत कई अन्य गणमान्य उपस्थित थे। मंच का संचालन डॉ कृष्ण ¨सह ने किया।

कम्फर्ट जोन से निकलें, संघर्ष स्वीकारें

सेमिनार में सक्सेस गुरु ने कहा कि आप अपने जीवन के कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर संघर्ष को गले लगाएं। व्यक्ति के जीवन में सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि लोग सामान्य तौर पर अपने कम्फर्ट जोन को त्याग नहीं पाते हैं क्योंकि चुनौतीपूर्ण स्थितियों को स्वीकार करने में लोग संकोच करते हैं। जीवन को संवारने के लिए हर चुनौतियों से गुजरना जरूरी है। सक्सेस गुरु ने कहा कि सिविल सेवा राष्ट्र की सेवा करने के साथ, अच्छा जीवन, करियर, भविष्य एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़कर कार्य करने का मौका प्रदान करता है। छात्रों को समय रहते तैयारी प्रारम्भ कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर छात्र खुद पर विश्वास रखें। कोई खुद को कमजोर न समझें। ¨हदी , अंग्रेजी किसी भी माध्यम से छात्र तैयारी कर सकते हैं। भाषा कभी भी आपकी सफलता में बाधा नहीं बन सकती . चाणक्य आईएएस एकेडमी की पूरी टीम तैयारी के लिए छात्रों के प्रति समर्पित है। सक्सेस गुरु ने कहा कि सिविल सेवा की परीक्षा विद्वता की परीक्षा नहीं है। यह एप्टीट्यूड का टेस्ट है। छात्रों को अपने अंदर प्रशासनिक रवैया विकसित करना होगा। जो छात्र ऐसा करने में सफल होंगे उन्हें सिविल सेवा परीक्षा में सफल होने से कोई रोक नहीं सकता।

बेहतर मार्गदर्शन दे रहा चाणक्य एकेडमी

अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर सक्सेस गुरु एके मिश्रा ने छात्रों से कहा कि आईएस बनना आपके ऊपर निर्भर है। माइंड के प्रोग्रा¨मग पर यह निर्भर करता है कि आप आईएएस कैसे बनेंगे। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्र काफी प्रतिभावान हैं। यहां का हर छात्र आईएएस बनने की क्षमता रखता है। उचित मार्गदर्शन , बेहतर सलाह , सही दिशा में निरंतर प्रयास से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। झारखंड की उर्वरी मिट्टी की तरह यहां के छात्र भी प्रतिभाशाली हैं। चाणक्य आईएएस एकेडमी ने झारखंड के छात्रों को तराशने के लिये झारखंड में स्थित अपने केंद्रों पर छात्रों के लिये विशेष प्रावधान किया है। झारखंड के रांची , हजारीबाग , धनबाद सेंटर में दिल्ली के शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

संस्था ने सफलता के शानदार 25 वर्ष पूरे किए

संस्था ने अपने पच्चीस वर्षों के इतिहास में चार हजार से ज्यादा सिविल सेवक देश को दिए हैं। कहा कि हर व्यक्ति में अद् भुत शक्ति है. बस जरूरत है अपनी शक्ति को पहचान कर सही मेहनत की जाए। चाणक्य एकेडमी के संस्थापक चेयरमैन सक्सेस गुरु एके मिश्रा झारखंड के हजारीबाग जिला (बड़कागांव, लंगातु ) के रहने वाले है. उन्होने चाणक्य आईएएस अकादमी की स्थापना वर्ष 1993 में दिल्ली मे की थी।

chat bot
आपका साथी