अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की ¨चता करती है सरकार

टाटीझरिया : झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर टाटीझरिया प्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 09:04 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 09:04 PM (IST)
अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की ¨चता करती है सरकार
अंतिम पायदान पर बैठे लोगों की ¨चता करती है सरकार

टाटीझरिया : झारखंड राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर टाटीझरिया प्रखंड कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख, 20 सूत्री अध्यक्ष, जिप सदस्य, बीडीओ, ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रमुख शकुंतला देवी ने कहा कि सरकार कई प्रकार की योजनाओं को धरातल पर उतारकर विकास की गति को तेज की है। 20 सूत्री अध्यक्ष एमके पाठक ने कहा कि सरकार अंतिम पायदान पर बैठी असहाय ,निरीह भोली भाली जनता के विकास की ¨चता करते हुए योजना लागू कर रही है। जिप सदस्य रवि ¨सह ने कहा कि सभी लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हों और शौचालय का प्रयोग करें। बीडीओ शाइनी तिग्गा ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाएं लागू है, उसका लाभ लें। इस बीच प्रधानमंत्री आवास योजना ससमय पूरा करने पर राजू राम, टीलेश्वरी देवी, विखनी देवी, जयराम महतो, जीतन महतो, छट्ठू महतो, युगल महतो, पुरण महतो, लखन महतो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी