लकेया में शौचालय निर्माण की होगी जांच

बैठक में मुखिया पति द्वारा शौचालय निर्माण का लगाया आरोप संवाद सूत्र, सिसई: सिसई प्रखंड मुख्यालय के

By Edited By: Publish:Sun, 25 Dec 2016 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 25 Dec 2016 05:49 PM (IST)
लकेया में शौचालय निर्माण की होगी जांच

बैठक में मुखिया पति द्वारा शौचालय निर्माण का लगाया आरोप संवाद सूत्र,

सिसई: सिसई प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा भवन में बीते शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में विभाग वार विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। लकेया पंचायत में बन रहे शौचालय के घटिया निर्माण करने का मामला पंचायत समिति सदस्य बैबूल अंसारी ने उठाया। उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर को प्रमुख देवेंद्र उरांव, कल्याण पदाधिकारी रामलखन बेसरा और वे स्वयं लकिया पंचायत का दौरा कर शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया था। जिसमें घटिया ईंट का प्रयोग एवं बिना नींव के ही ईट की जोड़ाई करते पाया गया था। वहीं मजदूर का मजदूरी भुगतान नहीं होने की बात सामने आई थी। यह भी कहा कि शौचालय का निर्माण मुखिया व जल सहिया के पति द्वारा निर्माण कराया जा रहा है एवं लाभुक से सौ रुपये लिया गया है। इस पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरंजन कुमार ने कहा कि मामले की जांच किया जाएगा। निर्माण में गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर प्रमुख देवेंद्र उरांव, कल्याण पदाधिकारी रामलखन बेसरा, पंचायत समिति सदस्य ममता कुमारी, सुनिता देवी, सरवरी खातून सभी विभागीय पदाधिकारी, पंचायत सेवक, जनसेवक व रोजगार सेवक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी