कांस्य पदक लेकर नेटबाल टीम लौटी, किया स्वागत

महागामा झारखंड बालिका नेटबाल टीम ने 26 वीं सब जूनियर नेशनल नेटबाल प्रतियोगित

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 05:32 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 05:32 PM (IST)
कांस्य पदक लेकर नेटबाल टीम लौटी, किया स्वागत
कांस्य पदक लेकर नेटबाल टीम लौटी, किया स्वागत

संवाद सूत्र, महागामा : झारखंड बालिका नेटबाल टीम ने 26 वीं सब जूनियर नेशनल नेटबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया है। बताते चलें कि प्रतियोगिता दिल्ली में 26 सितंबर को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में झारखंड टीम में ज्यादातर खिलाड़ी गोड्डा जिला से थीं। खिलाड़ियों ने अपनी कड़ी मेहनत से राज्य व जिले का परचम पूरे देश में लहराया। इस मौके पर महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विधायक ने कहा कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देश और राज्य को मान सम्मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र और सीधी नौकरी देने का काम किया था। दिल्ली से रांची रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों को अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश सचिव इकराम अंसारी, मोहम्मद शाकीब सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बुके एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। नेटबाल प्रतियोगिता में विमला कुमारी, गायत्री सोरेन, शिवानी कुमारी, तनु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, जुली कुमारी सहित अन्य खिलाड़ी शामिल थी।

chat bot
आपका साथी