भाजपा सरकार से जनता की नाराजगी झलक रही : संजय

जनता की नाराजगी साफ झलक रही है संजय

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 08:44 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:22 AM (IST)
भाजपा सरकार से जनता की नाराजगी झलक रही : संजय
भाजपा सरकार से जनता की नाराजगी झलक रही : संजय

गोड्डा: पूर्व राजद विधायक संजय प्रसाद यादव शुक्रवार को गंगटा काली पूजा समिति के बुलावे पर बैठक में शिरकत की। बैठक में शामिल लोगों ने विधायक को समस्याओं से अवगत कराया। पूर्व विधायक ने कहा कि उनके स्तर से जो बन पड़ेगी, उसमें कोई कमी नहीं रहेगी। पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि वे सहयोग के लिए तैयार हैं। कहा कि जिस तरह से भीड़ जमा हो रही और लोगों में भाजपा सरकार के प्रति नाराजगी देखी जा रही है, इससे साफ जाहिर हो रहा है वर्तमान सरकार व उसके क्रियाकलाप से लोग त्रस्त हैं। इस सरकार से किसी का भला नहीं हुआ। कहा कि जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। विकास के नाम पर काम से ज्यादा घोषणा हुई है। अगर किसी क्षेत्र में विकास हुआ है तो मंहगाई, भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी में विकास हुआ है। न तो गरीबी दूर हुई न ही बेरोजगारी दूरी हुई। जनता वर्तमान सरकार से ऊब चुकी है। अब बदलाव की बयार बह रही है। ग्रामीण इलाकों में विकास नहीं दिख रहा है। जनता शिकायत को लेकर खड़ी है। मौके पर नरेश रमानी, महेंद्र रमानी, सुशील रमानी, श्याम मंडल, कुंदन रमानी, राजकुमार, रजक शर्मा, प्रदीप मेहरा, राजकुमार मेहरा समेत अन्य थे।

chat bot
आपका साथी