मार्च तक पूर्ण कराएं डोभा निर्माण

गिरिडीह : ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एएन सिन्हा ने डोभा एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण की समीक्षा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Feb 2017 01:00 AM (IST) Updated:Thu, 23 Feb 2017 01:00 AM (IST)
मार्च तक पूर्ण कराएं डोभा निर्माण
मार्च तक पूर्ण कराएं डोभा निर्माण

गिरिडीह : ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एएन सिन्हा ने डोभा एवं आंगनबाड़ी भवन निर्माण की समीक्षा की। वे बुधवार को वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए पदाधिकारियों से मुखातिब थे। उनके साथ मनरेगा सचिव एस त्रिपाठी भी थे।

इस दौरान प्रधान सचिव ने पदाधिकारियों से जिले में डोभा निर्माण का लक्ष्य और वर्तमान में कार्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली। इस पर उन्हें बताया गया कि यहां 20 हजार डोभा का निर्माण कराने का लक्ष्य है। इसके विरुद्ध अब तक करीब 15 हजार डोभा निर्माण की स्वीकृति दी गई है। प्रधान सचिव सिन्हा ने लक्ष्य अनुरूप सभी डोभा का निर्माण मार्च माह तक पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्हें बताया गया कि मनरेगा और समाज कल्याण विभाग की ओर से गिरिडीह जिला में कुल 1321 आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निर्माण होना है। इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी भवनों का भी निर्माण मार्च माह में पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया। इस दौरान उप विकास आयुक्त किरण कुमारी, पीओ बसंत कुमार, राम विलास आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी