पोषाहार की महत्ता बताएगा रेडियो

संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह) : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की योजना घर-घ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 11:48 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 11:48 PM (IST)
पोषाहार की महत्ता बताएगा रेडियो
पोषाहार की महत्ता बताएगा रेडियो

संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह) : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की योजना घर-घर पोषण त्योहार की शुरुआत सामुदायिक रेडियो जागृति के माध्यम से बिरनी में की गई। इसके तहत दूरदराज के गांवों तक सही खानपान व पोषण जागरूकता पहुंचाने के लिए रेडियो से इसका प्रसारण शुरू किया गया। रेडियो जागृति के संस्थापक राजेश वर्मा ने कहा कि आज भी शहर हों या दूरस्थ के गांव, खान पान व पोषण के प्रति वहां के लोगों में जागरूकता नहीं है। इसमें खासकर गर्भवती महिलाओं में जागरूकता का अभाव है। अब भी कुपोषित बच्चे जन्म ले रहे हैं। सही पोषण, देश रोशन कार्यक्रम एक सराहनीय प्रयास है। रेडियो के माध्यम से दूरदराज गांवों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। स्टेशन मैनेजर निरंजन कुमार ने कहा कि रेडियो पर यह अभियान शुरू करने का प्रयास भारत सरकार की प्रेरणा से किया गया है। इसे सितंबर में पोषण माह अभियान के तौर पर देश भर में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव धीरज कुमार ने किया। मौके पर संस्था नवजागृति युवा मंडल के अध्यक्ष साबिर अंसारी, कोषाध्यक्ष सुधीर वर्मा, प्रोड्यूसर रामप्रसाद, अधीर कुमार, धीरज वर्मा, पूनम कुमारी, नीतू कुमारी, सालेहा प्रवीण आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी