सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो घायल

बासुकीनाथ : जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका देवघर मुख्य मार्ग पर बजरंगबली मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम टेंपो के धक्के से एक महिला सहित दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 05:24 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 05:24 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो घायल
सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो घायल

बासुकीनाथ : जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका देवघर मुख्य मार्ग पर बजरंगबली मोड़ के समीप गुरुवार की देर शाम टेंपो के धक्के से एक महिला सहित दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों की पहचान दुमका जिला के जामा मोड़ निवासी 35 वर्षीय गायत्री देवी एवं 38 वर्षीय अजय साह के रूप में हुई। आनन-फानन में भाजपा जिला महामंत्री गौरवकांत प्रसाद, छात्र चेतना संगठन के प्रमोद शर्मा, विवेक गुप्ता, परमजीत झा, विक्की एवं स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जरमुंडी सीएचसी में डॉक्टर दीनबंधु रक्षित के द्वारा घायलों की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बावत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गायत्री देवी एवं अरुण साह दोनों जरमुंडी बजरंगबली मोड़ के पास बस पकड़ने के लिए खड़ा थे। इस दरम्यान देवघर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टेपों ने दोनों को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद टेंपो चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा।

chat bot
आपका साथी