Dumka News: चर्चित पेट्रोल कांड में शाहरूख और नईम को आजीवन कारावास, सोती हुई किशोरी पर पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग

Jharkhand Crime News दुमका के सबसे चर्चित पेट्रोल कांड में अदालत ने दोनों शाहरूख हुसैन और उसके साथी छोटू उर्फ नईम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। पोक्सो एक्ट की विशेष अदालत ने गुरुवार को जेल में बंद दोनों आरोपितों को 51 गवाह के बयान के आधार पर वीडियाे संवाद के माध्यम से दी गई सजा के बारे में बता दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi Publish:Thu, 28 Mar 2024 05:45 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2024 05:45 PM (IST)
Dumka News: चर्चित पेट्रोल कांड में शाहरूख और नईम को आजीवन कारावास, सोती हुई किशोरी पर पेट्रोल डालकर लगा दी थी आग
चर्चित पेट्रोल कांड में दोनों आरोपितों को आजीवन कारावास। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  • चर्चित पेट्रोल कांड में शाहरूख और नईम को आजीवन कारावास
  • 23 अगस्त 22 की सुबह सोती हुई किशोरी पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग
  • 27 अगस्त की रात रांची रिम्स में मौत के बाद भड़का था आक्रोश

जागरण संवाददाता, दुमका। झारखंड के दुमका में नगर थाना क्षेत्र के जरूवाडीह में 23 अगस्त 22 की अहले सुबह करीब पांच बजे घर में सोती हुए किशोरी को पेट्रोल डालकर आग लगाकर जान लेने वाले शाहरूख हुसैन और उसके साथी छोटू उर्फ नईम को उनके किए की सजा मिल ही गई।

अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह पोक्सो एक्ट की विशेष न्यायाधीश रमेश चंद्रा की अदालत ने गुरुवार को जेल में बंद दोनों आरोपित को 51 गवाह के बयान के आधार पर वीडियाे संवाद के माध्यम से दी गई सजा के बारे में बताया।

दुमका के सबसे चर्चित पेट्रोल कांड को 23 अगस्त 22 की सुबह करीब पांच बजे अंजाम दिया गया था। मुहल्ले का रहने वाला शाहरूख दूसरे समुदाय की किशोरी से एक तरफा प्रेम करता था। वह उसे स्कूल आते जाते समय परेशान करता था। जब किशोरी ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया तो शाहरूख ने उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी दी थी।

घटना की सुबह शाहरूख बोतल में पेट्रोल लेकर आया और किशोरी के कमरे की खिड़की में हाथ डालकर उस पर पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद आग लगाकर भाग गया। किशोरी ने उसे भागते हुए देख लिया था। उसके शोर मचाने पर परिवार के लोगों की आंख खुली और उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया।

मौत के बाद पुलिसने दोनों आरोपितों को किया था गिरफ्तार 

अस्पताल में पीड़िता ने पुलिस व दंडाधिकारी को बयान दिया कि शाहरूख ने उसे जलाया है। हालत अधिक नाजुक होने पर रात को ही उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया। जहां 27 अगस्त की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शाहरूख और उसके दोस्त नईम को गिरफ्तार किया था।

मरने से मांगी थी अपनी जैसी मौत

रांची रिम्स में पीड़िता ने इलाज के क्रम में दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के साथ अपनी जैसी मौत मांगी थी। कहा कि जिस तरह से वह तड़प रही है, उसी तरह से दोनों दोषियों को तड़पाकर मौत दी जाए।

यह भी पढ़ें: बिहार में भाजपा के स्टार प्रचारकों में झारखंड से सिर्फ एक नाम, हेमंत की भाभी को अब तक नहीं मिला मौका

झारखंड की सियासत में कांग्रेस ने कर दिया 'खेला', 5 बार सांसद रहे भाजपा के कद्दावर नेता को पार्टी में कराया शामिल

chat bot
आपका साथी