रिवर फ्रंट से बदलेगी नदी-जोरिया की दशा

संवाद सहयोगी बासुकीनाथ (दुमका) बासुकीनाथ मंदिर दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Oct 2021 07:50 PM (IST) Updated:Fri, 29 Oct 2021 07:50 PM (IST)
रिवर फ्रंट से बदलेगी नदी-जोरिया की दशा
रिवर फ्रंट से बदलेगी नदी-जोरिया की दशा

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ (दुमका) : बासुकीनाथ मंदिर दर्शन पूजन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को यहां के आसपास के ऐतिहासिक और दर्शनीय पर्यटन स्थलों के साथ अब बासुकीनाथ मंदिर से सटे तारा मंदिर जोरिया में बनने वाला रिवर फ्रंट भी लुभाएगा। तारा मंदिर जोरिया में रिवर फ्रंट विकसित होगा। सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि इस योजना को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने सैद्धांतिक सहमति दी है। बासुकीनाथ में तारा मंदिर जोरिया में रिवर फ्रंट विकसित होने से यहां आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को एक दर्शनीय स्थल मिलेगा। केंद्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने उनके प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

केंद्र सरकार स्वच्छ भारत मिशन व अमृत योजना के तहत इन नदियों को रिवर फ्रंट में विकसित करने के लिए राशि खर्च करेगी। इसके तहत बासुकीनाथ के तारा मंदिर के अलावा देवघर की डढ़वा नदी, मधुपुर की फागो नदी, गोड्डा की कझिया नदी में भी रिवरफ्रंट बनाने की योजना है। इन योजनाओं पर करीब एक हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

सांसद ने बताया कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिलकर इन नदियों को रिवर फ्रंट में विकसित करने के लिए पत्र दिया था। उनके इस प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंत्रालय के अधिकारियों को उपरोक्त चारों नदियों को रिवर फ्रंट योजना में शामिल कर डीपीआर बनाने का निर्देश दिया है।

--

वर्जन --

गोड्डा लोकसभा को माडल लोकसभा क्षेत्र में परिवर्तित करने की दिशा में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का निरंतर सहयोग मिल रहा है। बैद्यनाथधाम, बासुकीनाथ धाम में नदियों के किनारे रिवर फ्रंट बनाने से नदियों के आसपास के क्षेत्र का समुचित विकास होगा एवं लोगों को रोजगार के संसाधन भी सुलभ होंगे।

डा. निशिकांत दुबे, सांसद गोड्डा लोकसभा।

chat bot
आपका साथी