सरकार कानून लाकर बनवाए राम मंदिर

दुमका : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में अध्यादेश लाने के लिए रविवार को गांधी मैदान में विहिप की ओर से धर्मसभा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में विहिप व बजरंग दल के सदस्य शामिल हुए। धर्मसभा की शुरुआत दीप जलाकर और राम की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। इसमें विहिप के प्रदेश महामंत्री रंजन कुमार सिन्हा ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी लोग राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आएं। स्वतंत्रता मिलने के बाद जिस प्रकार सोमनाथ मंदिर का प्रस्ताव संसद में रखकर मंदिर का निर्माण कराया गया, उसी तरह से केंद्र सरकार संसद से कानून बनाकर या अध्यादेश लाकर एक सौ करोड़ हिन्दुओं की भावना के अनुरूप मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:14 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:14 AM (IST)
सरकार कानून लाकर बनवाए राम मंदिर
सरकार कानून लाकर बनवाए राम मंदिर

दुमका : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संसद में अध्यादेश लाने के लिए रविवार को गांधी मैदान में विहिप की ओर से धर्मसभा आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में विहिप व बजरंग दल के सदस्य शामिल हुए।

धर्मसभा की शुरुआत दीप जलाकर और राम की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। इसमें विहिप के प्रदेश महामंत्री रंजन कुमार सिन्हा ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी लोग राम मंदिर निर्माण के लिए आगे आएं। स्वतंत्रता मिलने के बाद जिस प्रकार सोमनाथ मंदिर का प्रस्ताव संसद में रखकर मंदिर का निर्माण कराया गया, उसी तरह से केंद्र सरकार संसद से कानून बनाकर या अध्यादेश लाकर एक सौ करोड़ हिन्दुओं की भावना के अनुरूप मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करे।

मुख्य अतिथि रामवरण चौधरी ने कहा कि जब न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है तो सरकार को भी मंदिर निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। हर किसी की नजर पर सरकार की ओर से उठने वाले कदम पर टिकी है। बजरंग दल के प्रांत संयोजक दीपक ठाकुर ने कहा कि अब ¨हदुओं के जागने का समय आ गया है। मंदिर निर्माण के लिए एकजुटता जरूरी है। हर ¨हदू की भावना इस मंदिर से जुड़ी है। सभा को स्वामी अरूण्यानंद, संजय पंडा, स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह प्रमोद, विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एसके मिश्रा, अभाविप के सुजीत वर्मा, मनोरमा देवी ने संबोधित किया। मौके पर विहिप के अंजनी सिन्हा, अविताश ¨सह, गंगाधर शर्मा, गुडडू, सौरभ संथालिया, जयंत, प्रीति, मिथिलेश व बजरंग दल के ऋषिकेश गुप्ता, उत्तम, बबलू मंडल, रोशन, केशव, सोनू, सोहन, शिवम, सौरभ, विकास व दीपू साह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी