Move to Jagran APP

Jharkhand की 42 विधानसभा सीटों पर डाले गए वोट, जानिए कहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान; किस सीट पर हुई सबसे कम वोटिंग

शनिवार को झारखंड में चार संसदीय क्षेत्रों की 42 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ भी उमड़ी। दूसरी तरफ शहरी क्षेत्रों के इस बार कम मतदान हुआ और ग्रमीण इलाकों में जमकर वोटिंग हुआ। सबसे अधिक बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदान हुआ तो बोकारो विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान हुआ।

By Neeraj Ambastha Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Sat, 25 May 2024 10:11 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2024 10:11 PM (IST)
Jharkhand की 42 विधानसभा सीटों पर डाले गए वोट

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Election News झारखंड में शनिवार को चार संसदीय क्षेत्रों रांची, धनबाद, जमशेदपुर तथा गिरिडीह में मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर मतदान करने को मतदाताओं की भीड़ उमड़ी।

दूसरी तरफ, शहरी क्षेत्रों के मतदाता इस बार भी उदासीन रहे। चारों संसदीय क्षेत्रों के विधानसभा क्षेत्रों के मतदान प्रतिशत से यह बात सामने आती है। इन चारों संसदीय क्षेत्रों के कुल 24 विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को मतदान संपन्न हुआ।

इनमें आधा दर्जन अर्थात कुल एक चौथाई विधानसभा क्षेत्रों में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुए। ये सभी विधानसभा क्षेत्र ग्रामीण इलाकों में आते हैं।

सबसे अधिक यहां हुआ मतदान

सबसे अधिक 77.24 प्रतिशत मतदान जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में हुआ। इस संसदीय क्षेत्र के तीन विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

इनमें बहरागोड़ा के अलावा पोटका और घाटशिला सम्मिलित हैं। तीन अन्य संसदीय क्षेत्रों में एक-एक विधानसभा क्षेत्र में ही 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। रांची के ईचागढ़ में 76.55 प्रतिशत मतदान हुआ और यह विधानसभा क्षेत्र चारों संसदीय क्षेत्रों के 24 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे स्थान पर रहा।

धनबाद के चंदनक्यारी विधानसभा क्षेत्र तथा गिरिडीह के टुंडी में लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ है। दूसरी तरफ, शहरी इलाकों के विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत काफी कम रहा।

सबसे कम मतदान वाली सीटें

सबसे कम मतदान धनबाद के बोकारो विधानसभा क्षेत्र में महज 49.50 प्रतिशत हुआ। रांची, हटिया तथा कांके विधानसभा क्षेत्र में भी 55 प्रतिशत मतदान ही हुआ। जमशेदपुर पूर्वी तथा जमशेदपुर पश्चिमी में भी 57-58 प्रतिशत मतदान हुआ।

किस विधानसभा क्षेत्र में कितना मतदान (आंकड़े प्रतिशत में)

रांची संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र में मतदान

हटिया - 55.00, ईचागढ़ - 76.55, कांके - 54..61, खिजरी - 63.05 , रांची - 54.90, सिल्ली - 65.34

धनबाद संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर मतदान

बोकारो - 49.50, चंदनक्यारी - 70.50, धनबाद - 54.43, झरिया - 54.49, निरसा - 65.55, सिंदरी - 68.16

जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र की विधानसभा क्षेत्र में मतदान

बहरागोड़ा - 77.24, घाटशिला - 72.16, जमशेदपुर पूर्वी - 57.66, जमशेदपुर पश्चिमी - 57.10, जुगसलाई - 69.25, पोटका - 73.12

गिरिडीह संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों पर मतदान

बाघमारा - 64.10, बेरमो - 62.75, डुमरी - 69.04, गिरिडीह - 64.45, गोमिया - 65.50, टुंडी - 68.16

ये भी पढे़ं-

Jharkhand Voting Percentage: झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर हुआ मतदान, 63 फीसदी वोटर्स ने डाला वोट

Jharkhand Phase 6 Voting Live: झारखंड में 4 सीटों पर मतदान खत्म, शाम पांच बजे तक 61.41 प्रतिशत हुई वोटिंग


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.