Move to Jagran APP

Jharkhand Phase 6 Voting Live: झारखंड में 4 लोकसभा सीटों पर चुनाव संपन्न, 62.66 फीसदी हुआ मतदान

Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Chunav LIVE Voting छठे चरण में लोकसभा चुनाव के तहत झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग खत्म हुई। चारों सीटों पर 62.66 फीसदी मतदान हुआ। शाम 3 बजे तक 54.34 प्रतिशत मतदान हुआ है। इन चारों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 3361 शहरी और 5602 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए। इनमें कुल 8963 बूथों मतदान के लिए तैयार किए गए।

By Shashank Shekhar Edited By: Shashank Shekhar Published: Sat, 25 May 2024 07:17 AM (IST)Updated: Sat, 25 May 2024 07:51 PM (IST)
Jharkhand Lok Sabha Election 2024 LIVE News Updates: झारखंड की चार सीटों पर वोटिंग जारी

डिजिटल डेस्क, रांची। छठे चरण में लोकसभा चुनाव के तहत झारखंड की चार सीट रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से खत्म हुई और इन सभी सीटों पर 62.66 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग कर वोट डाला।

शाम पांच बजे तक 61.41 फिसदी मतदान

झारखंड की सभी सीटों पर शाम पांच बजे तक 61.41 फिसदी मतदान हुआ

शाम तीन बजे तक 54.34 प्रतिशत मतदान

झारखंड में शाम तीन बजे तक 54.34 प्रतिशत मतदान हुआ। रांची में शाम तीन बजे तक 54.25 प्रतिशत, धनबाद में 50.69 प्रतिशत, जमशेदपुर में 56.14 प्रतिशत तथा गिरिडीह में 57.11 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन भी मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंची और उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

दोपहर 1 बजे तक 42.54 प्रतिशत मतदान

झारखंड में चार सीटों पर एक बजे तक 42.54 प्रतिशत मतदान हुआ। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में एक बजे तक 41.83 प्रतिशत, धनबाद में 39.83 प्रतिशत, जमशेदपुर में 43.44 प्रतिशत तथा गिरिडीह में 45.82 प्रतिशत मतदान हुआ।

रांची के जेवीएम श्यामली स्थित बूथ पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने मताधिकार किया। इससे पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 

 

जेवीएम श्यामली स्कूल में वोट देने पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी। जागरण

झारखंड में सुबह 11 बजे तक 27.80 प्रतिशत वोटिंग

झारखंड में चार सीटों पर सुबह 11 बजे तक 27.80 प्रतिशत मतदान हुआ। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में 11 बजे तक 28.06 प्रतिशत, धनबाद में 26.06 प्रतिशत, जमशेदपुर में 28.45 प्रतिशत तथा गिरिडीह में 29 प्रतिशत मतदान हुआ।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिवार संग डाला वोट

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी और बेटे के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व है और मतदान प्रतिशत को बढ़ाने मे सहयोग करे। राष्ट्र निर्माण मे सहयोग करें और अहम भूमिका निभाएं। शहर के मतदाता घर से बाहर निकलें और मतदान करें। मैं भविष्य वक्ता नहीं, लेकिन आशावादी हूं। हमने रोजगार, महिला और युवाओं के विकास के अच्छा मेनिफेस्टो बनाया है।

मंत्री बन्ना गुप्ता। जागरण

सुबह नौ बजे तक 11.74 प्रतिशत मतदान

झारखंड में चार सीटों पर सुबह नौ बजे तक 11.74 प्रतिशत मतदान हुआ। रांची में 12.19 प्रतिशत, धनबाद में 11.75 प्रतिशत, जमशेदपुर में 10.05 प्रतिशत तथा गिरिडीह में 12.91 प्रतिशत मतदान सुबह नौ बजे तक हुआ है। 

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में काफी संख्या में लोग मतदान के लिए बूथ तक पहुंच रहे हैं। सुबह 9:00 बजे तक रांची संसदीय क्षेत्र के हटिया विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रतिशत, इचागढ़ में 15.34 प्रतिशत, कांके में 11 प्रतिशत, खिजरी में 11.76 प्रतिशत, रांची में 10.45 प्रतिशत तथा सिल्ली में 12.30 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इसी तरह धनबाद संसदीय क्षेत्र के बोकारो विधानसभा क्षेत्र में 10.75 प्रतिशत, चंदनक्यारी में 11.95, धनबाद में 10.80, झरिया में 11.63, निरसा में 13.38 तथा सिंदरी में 13.03 प्रतिशत मतदान हुआ है।

जमशेदपुर और गिरिडीह वोटिंग प्रतिशत

जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के बहरागोड़ा एल विधानसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 10.90 प्रतिशत, घाटशिला में 11.08 प्रतिशत, जमशेदपुर पूर्वी में 9.59 प्रतिशत, जमशेदपुर पश्चिम में 10.50, जुगसलाई में 9.12 प्रतिशत तथा पोटका में 9.50 प्रतिशत मतदान हुआ है।

वहीं, गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 12.31 प्रतिशत, बेरमो में 12.02 प्रतिशत, डुमरी में 13.48 प्रतिशत, गिरिडीह में 13.47 प्रतिशत, गोमिया में 12.84 तथा टुंडी में 13.36 प्रतिशत मतदान हुआ है।

रघुवर दास, राज्यपाल राधाकृष्णन ने डाला वोट

रघुवर दास ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी, बेटा और बहू मौजूद रहीं।झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। पांच बजे जो भी कतार में होंगे, उन्हें मतदान करने दिया जाएगा।

पोटका के मध्य विद्यालय जोड़ी में मतदाताओं की लंबी कतार

मैंगो गांधी मैदान के बूथ में सुबह 6:30 बजे से ही लगी लंबी लाइन

बहरागोड़ा के बालक मध्य विद्यालय 173 बूथ में मतदान को लेकर बूथ पर खड़ी महिलाओं की भीड़। 

चारों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 8963 बूथ

इन चारों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 8,963 बूथों पर मतदान जारी है। इनमें 3,361 मतदान शहरी तथा 5,602 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। ये सभी मतदान केंद्र 5,004 जगहों पर बनाए गए हैं। इस चरण में कुल 82,16,506 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे, जिनमें 40,09,290 महिलाएं हैं।

कुल 290 थर्ड जेंडर भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहली बार एक थर्ड जेंडर सुनैना किन्नर धनबाद संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ रही हैं।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.