Move to Jagran APP

Jharkhand Phase 3 Voting Percentage: झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर हुआ मतदान, 62.66 फीसदी वोटर्स ने डाला वोट

शनिवार को झारखंड में लोकसभा चुनाव के तीसरे (देश के छठे) चरण की चार सीटों पर पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ। कड़ी धूप और उमस भरे वातावरण में भी मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में अपना उत्साह दिखाया। चारों लोकसभा सीटों में मतदान में गिरावट देखी गई है और चारों संसदीय क्षेत्रों में कुल 62.66 प्रतिशत ही वोट पड़े।

By Neeraj Ambastha Edited By: Shoyeb Ahmed Published: Sat, 25 May 2024 09:25 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2024 10:16 PM (IST)
झारखंड की 4 लोकसभा सीटों पर हुआ मतदान

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Voting Percentage झारखंड में लोकसभा चुनाव के तीसरे (देश के छठे) चरण की चार सीटों पर भी शनिवार को मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कड़ी धूप और उमस भरे वातावरण में भी मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस पर्व में अपना उत्साह दिखाया।

हालांकि चारों संसदीय क्षेत्रों में कुल 62.66 प्रतिशत वोट पड़े। यह वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से लगभग दो प्रतिशत कम मतदान है। चारों संसदीय क्षेत्रों में मतदान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची में तो इस बार चार प्रतिशत कम मतदान हुआ। यह गिरावट चारों संसदीय क्षेत्रों में सर्वाधिक है।

चारों लोकसभा सीटों पर कितना हुआ मतदान

शाम साढ़े सात बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, चारों संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में जमशेदपुर में सबसे अधिक 66.79 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद गिरिडीह में 66.14 प्रतिशत वोट पड़े। रांची में भी 60.10 प्रतिशत मतदान हुआ।

धनबाद में सबसे कम 58.90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रांची के अलावा अन्य संसदीय सीटों पर मतदान में गिरावट की बात करें तो धनबाद में 1.57 प्रतिशत की गिरावट आई है। जमशेदपुर और गिरिडीह में यह गिरावट एक प्रतिशत से भी कम है।

चारों सीटों पर कितने बनाए गए मतदान केंद्र

चारों संसदीय सीटों के 8,963 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, जो शाम पांच बजे संपन्न हो गया। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों में लंबी-लंबी कतारें दिखीं। शहरी क्षेत्रों में कतारें छोटी थीं।

पिछले दो चरण के मतदान की तरह ही इस चरण के मतदान में भी कतारों में महिलाओं की संख्या अधिक रही। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी बड़ी संख्या में मतदान केंद्र तक पहुंचकर लोकतंत्र के उत्सव में अपनी सहभागिता दिखाई। सुबह में मतदान की गति तेज रही तो दोपहर के बाद इसमें कुछ कमी आई। शाम के समय भी जमकर मतदान हुआ।

शाम पांच बजे तक जो भी कतार में खड़े थे, उन्हें मतदान का अवसर प्रदान किया गया। इस चरण के मतदान में वर्तमान तीन सांसदों, इतने ही विधायकों सहित कुल 93 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है।

कब किस संसदीय क्षेत्र में कितना मतदान (आंकड़े प्रतिशत में)

संसदीय क्षेत्र - 2014 - 2019 - 2024 - पिछले चुनाव से अंतर

रांची - 63.68 - 64.49 - 60.10 - 4.39

धनबाद - 60.53 - 60.47 - 58.90 - 1.57

जमशेदपुर - 66.33 - 67.19 - 66.79 - 0.40

गिरिडीह - 64.25 - 67.12 - 66.14 - 0.98

किस संसदीय क्षेत्र में कब कितना मतदान

संसदीय क्षेत्र - 9.00 बजे - 11.00 बजे - 01.00 बजे -03:00 बजे - 05.00 बजे

रांची - 12.19 - 28.06 - 41.83 - 54.25 - 60.10

धनबाद - 11.75 - 26.06 - 39.83 - 50.69 - 58.90

जमशेदपुर - 10.05 - 28.45 - 43.44 - 56.14 - 66.79

गिरिडीह - 12.91 - 29.00 - 45.82 - 57.11 - 66.14

नोट : आंकड़े प्रतिशत में हैं।

ये भी पढ़ें-

Jharkhand के इस क्षेत्र में ग्रामीणों ने वोट देने से किया इनकार, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी

अमेरिका से वोट डालने जमशेदपुर पहुंचे आशीष और नेहा, कहा- भारत को मजबूत राष्‍ट्र बनाने की हमारी भी जिम्‍मेदारी


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.