मनरेगा के सामाजिक अंकेक्षण में कई गड़बड़ियां उजागर

महुदा मनरेगा योजना के तहत छत्रुटांड़ पंचायत में किए गए कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मनरेगा योजना के मद से हुए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। अंकेक्षण दल के सदस्य रविशंकर सिंह ने बताया कि 2019-20 में मनरेगा योजना के तहत रोजगार सेवक ने जो कार्य किया है उसमें एक भी कार्य सही नहीं किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 08:33 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 08:33 PM (IST)
मनरेगा के सामाजिक अंकेक्षण में कई गड़बड़ियां उजागर
मनरेगा के सामाजिक अंकेक्षण में कई गड़बड़ियां उजागर

संवाद सहयोगी, महुदा : मनरेगा योजना के तहत छत्रुटांड़ पंचायत में किए गए कार्यो का सामाजिक अंकेक्षण को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मनरेगा योजना के मद से हुए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। अंकेक्षण दल के सदस्य रविशंकर सिंह ने बताया कि 2019-20 में मनरेगा योजना के तहत रोजगार सेवक ने जो कार्य किया है, उसमें एक भी कार्य सही नहीं किया गया है। पंचायत में मनरेगा से मात्र नौ कार्य हुए हैं। उसमें भी सिर्फ पानी जमा करने के लिए ट्रेच कटिग का काम हुआ है। वह सभी बीसीसीएल की जमीन पर कार्य किया गया है। योजना को ग्रामसभा में पारित भी नहीं कराया गया है। जिन मजदूरों ने काम किया है उसका मास्टर रोल भी नहीं भरा गया है। इसके अलावा किसी भी योजना में कोई बोर्ड नहीं लगाया गया है और लगभग 50 हजार की राशि निकाल ली गयी है।

रोजगार सेवक मौसिम अख्तर ने कहा कि मैंने सभी कार्य सही ढंग से कराया है। प्रखंड के अधिकारी चाहें तो अपने स्तर से जांच करवा लें। ग्रामसभा पहुंची महिलाओं ने आरोप लगाया कि रोजगार सेवक ने हमलोगों से जॉब कार्ड बनाने के नाम पर दो सौ रुपया लिया, लेकिन एक साल बाद भी आज तक जॉब कार्ड नहीं दिया गया। अंकेक्षण दल के सदस्य ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्रखंड स्तरीय समिति को सौंपा जाएगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। ग्रामसभा की अध्यक्षता फुलचंद महतो ने किया। अंकेक्षण दल के सदस्य भीआरपी राम नरेश महतो, बबीता देवी, श्यामा ठाकुर, बबीता देवी, पूर्व पंसस दिनेश प्रमाणिक, नंदु बाबा, गणेश साव, महादेव महतो, ऊषा देवी, पवनी देवी, गुलाबी देवी, रुमा देवी, प्रमीला देवी, मुरती देवी आदि थीं।

chat bot
आपका साथी