जमसं कुंती गुट ने लोडिंग प्वाइंट पर किया प्रदर्शन

झरिया : बीसीसीएल बस्ताकोला क्षेत्र के एनसी पैच टू में काम बंद और चालू कराने के सवाल पर जनता मजदूर सं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jun 2018 12:45 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jun 2018 12:45 PM (IST)
जमसं कुंती गुट ने लोडिंग प्वाइंट पर किया प्रदर्शन
जमसं कुंती गुट ने लोडिंग प्वाइंट पर किया प्रदर्शन

झरिया : बीसीसीएल बस्ताकोला क्षेत्र के एनसी पैच टू में काम बंद और चालू कराने के सवाल पर जनता मजदूर संघ बच्चा और कुंती गुट के लोगों के बीच शनिवार को हिंसक संघर्ष हुआ था। संघर्ष में जमसं कुंती गुट के उपेंद्र सिंह और राजेश पासवान जख्मी हो गए थे। इसके पहले पैच के साइड इंचार्ज को धमकी देने के आरोप में घनुडीह पुलिस जमसं कुंती गुट के सेलो पासवान और राजा को गिरफ्तार कर शनिवार को ही जेल भेज चुकी है। पुलिस की देखरेख में पैच टू में प्रबंधन कोयला उत्पादन कराने में लगा है। घनुडीह पुलिस लगातार पेट्रोलिंग कर पैच की स्थिति पर नजर रखी है। दूसरी और शनिवार कीघटना के विरोध में जनता मजदूर संघ कुंती गुट के लोगों ने रविवार को लोडिंग पॉइंट के पास प्रदर्शन किया।

कुंती गुट के लोग बच्चा गुट के हमलावरों को गिरफ्तार करने, स्थानीय लोगों को रोजगार देने और घनुडीह लोडिंग पॉइंट में कोयला देने की माग कर रहे थे। प्रदर्शन का नेतृत्व जनता मजदूर संघ असंगठित मजदूर के क्षेत्रीय अध्यक्ष शभू नाथ राम ने किया।

शभू नाथ ने कहा कि हमारे लोग पैच में शाति से आदोलन कर रहे थे। इसी दौरान बीजीआर प्रबंधन जनता मजदूर संघ बच्चा गट के लोगों और गुंडों से मिलकर कुंती गुट के लोगों पर हमला कराया। आश्चर्य है कि अभी तक आरोपित लोगों पर पुलिस ने मामला भी दर्ज नहीं किया है।

पुलिस प्रबंधन और बच्चा गुट के लोगों का ही साथ दे रही है। चेतावनी दी कि मागों पर विचार नहीं हुआ तो पैच का काम ठप करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन में उपेंद्र सिंह, यदु राम, नरेश चौहान, भोली चौहान, प्रमोद पासवान आदि थे।

chat bot
आपका साथी