Events in Dhanbad Today: शट्डाउन से रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए

Events in Dhanbad Today रविवार की छुट्टी के दिन बिजली विभाग ने शट्डाउन लिया है। इससे दोपहर बाद तीन बजे तक धनबाद शहर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 07:13 AM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 07:13 AM (IST)
Events in Dhanbad Today: शट्डाउन से रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए
Events in Dhanbad Today: शट्डाउन से रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए

धनबाद, जेएनएन। रविवार छुट्टी का दिन है। इसी दिन बिजली विभाग ने मेंटेनेंस और यूटीलिटी शिफ्टिंग कार्य को लेकर कई इलाकों शट्डाउन लेने की घोषणा की है। इससे चार से पांच घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। घरों में बिजली नहीं रहने के कारण आज रविवार की छुट्टी का मजा किरकिरा होगा।

11 केवीए सरायढेला फीडर पीएमसीएच पीएसएस में सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक कार्य होगा। इससे कार्मिक नगर, बापू नगर, सरायढेला में बिजली नहीं रहेगी। इसी तरह 11 केवीए हॉस्पिटल फीडर हीरापुर पीएसएस में सुबह 10 से दो बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी। प्रभावित होने वाले इलाकों में लुबी सर्कुलर रोड, बेकारबांध, मनोरम नगर, कस्तूरबा नगर और डीसी कार्यालय शामिल हैं। इन इलाकों में दोपहर दो बजे के बाद बिजली सेवा बहाल होगी।

आइए, एक नजर डालते हैं रविवार को धनबाद में होने वाली प्रमुख गतिविधियों (Events in Dhanbad) परः- Events in Dhanbad today on 13th october 2019 आनंद मेला, सिद्धि विनायक होटल, धनसार, सुबह 10 बजे। बिरसा फोर्स मिलन समारोह, तोपचांची मानटांड़ ग्राउंड, समय 10 बजे। न्यू मार्केट में बैंकमोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स की आमसभा, दोपहर 2 बजे से ब्रह्मर्षि समाज मिलन महोत्सव, झारूडीह, सुबह 8 बजे। धनबाद-कोडरमा के बीच उत्कृष्ट टे्रन का ट्रायल, सुबह 8.30 बजे। जिला परिषद मैदान में कल्याण क्राफ्ट मेला, सुबह 10 बजे। हरि मंदिर, दुर्गा मंदिर, कचहरी रोड समेत अन्य स्थानों पर कोजागरी लक्खी पूजा।

chat bot
आपका साथी