LIVE Corona in Dhanbad News Update: धनबाद में मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 10

Corona in Dhanbad News Update पीएमसीएच में शनिवार को 450 सैंपलों को कोविड-19 की जांच के लिए लैब में लगाया गया था। इनमें से गिरिडीह के 7 सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव मिले।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 24 May 2020 09:56 AM (IST) Updated:Sun, 24 May 2020 10:56 PM (IST)
LIVE Corona in Dhanbad News Update: धनबाद में मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 10
LIVE Corona in Dhanbad News Update: धनबाद में मिले 3 नए कोरोना पॉजिटिव, मरीजों की संख्या हुई 10

धनबाद, जेएनएन। LIVE Corona in Dhanbad News Update धनबाद में तीन नए कोरोना पॉजिटिव के मामले मिले हैं। तीनों प्रवासी मजदूर हैं। हाल ही में मुंबई से लौटे हैं। इसके साथ ही धनबाद मेंं कोरोना संक्रमित की संख्या 10 हो गई है।

धनबाद में मिले तीनों नए मरीज बाघमारा क्षेत्र के रहने वालेे हैं। इनमें दो लोयाबाद और एक बरोरा का है। उपायुक्त अमित कुमार ने ट्वीट कर तीन नए कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि की है।

पॉटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) धनबाद लैब ने 450 स्वाब सैंपल की जांच रिपोर्ट जारी है। इनमें 7 पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि संतोष की बात यह है कि सातों पॉजिटिव मामले नए नहीं हैं। यह रिपोर्ट पॉजिटिव मरीजों की दुबारा जांच की है। ये सभी मरीज गिरिडीह के रहने वाले हैं।

पीएमसीएच में शनिवार को 450 सैंपलों को कोविड-19 की जांच के लिए लैब में लगाया गया था। इनमें से गिरिडीह के 7 सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव मिले। जिन सात मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिले हैं गिरिडीह के कोविड-19 अस्पातल में भर्ती हैं।

 धनबाद जिला प्रशासन की तरह से 23 मई को जारी मेडिकल बुलेटिन स्क्रीनिंग किए गए लोगों की संख्या : 1663 होम क्वारंटाइन में रखे लोगों की संख्या : 1051 स्टैंपिंग किए गए लोगों की संख्या : 1376 क्वारंटाइन सदर अस्पताल : 130 पीएमसीएच : 27 एसएसएलएनटी : 18 रेलवे अस्पताल : 05 निरसा पॉलिटेक्निक : 110 तोपचांची : 28 बाघमारा : 72 कलियासोल : 143  स्वाब सैंपल पीएमसीएच में लिए गए सैंपल : 32 सदर अस्पताल में लिए गए सैंपल : 300 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाघमारा : 00 टुंडी : 08 लिए गए कुल सैंपल की संख्या : 6014 सैंपल का परिणाम प्राप्त : 3393 सैंपल का परिणाम प्रतिक्षारत : 2621 कुल पोजिटिव केस : 7 एक्टिव केस : 5 संक्रमण से ठिक हुए : 2 निधन : 0

chat bot
आपका साथी