PM CARES fund: मार्च 2021 तक हर माह कोल इंडिया कर्मियों का काटेगा एक दिन का वेतन, आपत्ति पर होगा विचार

कोरोना से जंग में कोल इंडिया प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। कोयला कर्मियों का 1 दिन का वेतन अगले 12 महीने तक कटेगा। इस संबंध में कोल इंडिया ने कार्यालय आदेश जारी कर दिया है।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 23 Apr 2020 02:07 PM (IST) Updated:Thu, 23 Apr 2020 02:07 PM (IST)
PM CARES fund: मार्च 2021 तक हर माह कोल इंडिया कर्मियों का काटेगा एक दिन का वेतन, आपत्ति पर होगा विचार
PM CARES fund: मार्च 2021 तक हर माह कोल इंडिया कर्मियों का काटेगा एक दिन का वेतन, आपत्ति पर होगा विचार

धनबाद, जेएनएन। Coronavirus से जंग में कोल इंडिया प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री केयर फंड में बढ़चढ़कर योगदान करने के लिए कोल इंडिया प्रबंधन ने वित्तीय वर्ष 2020-2021 में अपने अधिकारियों और कर्मचारियों का हर माह एक दिन का वेतन काटने का निर्णय लिया है। इस बाबत कोल इंडिया प्रबंधन ने आदेश भी जारी कर दिया है। हालांकि प्रबंधन ने एक विकल्प भी दिया है। जो कर्मचारी या अधिकारी 12 महीने तक एक दिन का वेतन काटने के फैसले से असहमत हैं वे लिखित आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रबंधन आवेदन पर विचार कर निर्णय लेगा।  

कोरोना से जंग में धन जुटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर फंड बनाया है। इसमें हर कोई योगदान कर रहा है। कोल इंडिया प्रबंधन ने पहले ही अपने सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन देने का एलान किया था। इसके तहत मार्च 2020 के वेतन से एक दिन का वेतन काटा भी जा चुका है। अब कोरोना से जंग में कोल इंडिया प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। कोयला कर्मियों का 1 दिन का वेतन प्रतिमाह कटेगा। इस संबंध में कोल इंडिया ने कार्यालय आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि मार्च 2021 तक सभी कर्मचारियों का 1 दिन का वेतन काटा जाएगा। इसे कोविड-19 से निपटने के लिए पीएम केयर फंड में जमा किया जाएगा। जिन अधिकारियों अथवा कर्मचारियों को इससे आपत्ति हो वह अपने एम्पलाई कोड के साथ लिखित आवेदन दे सकते हैं।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सभी केंद्रीय विभागों एवं प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों का 1 दिन का वेतन मार्च 2021 तक काटने का निर्देश जारी हुआ था। कोल इंडिया का कार्यालय आदेश इसी आलोक में निकाला गया है।

chat bot
आपका साथी