के बनी सुर के विजेता में चितरा के विशाल की एंट्री

संवाद सहयोगी चितरा (देवघर) के बनी सुर के विजेता में अपना सफल ऑडिशन देकर यहां के ि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 01:23 AM (IST) Updated:Thu, 11 Apr 2019 06:31 AM (IST)
के बनी सुर के विजेता में चितरा के विशाल की एंट्री
के बनी सुर के विजेता में चितरा के विशाल की एंट्री

संवाद सहयोगी, चितरा (देवघर) : के बनी सुर के विजेता में अपना सफल ऑडिशन देकर यहां के किशोर गायक मास्टर विशाल ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में दस्तक दे दी है। उसकी कामयाबी पर यहां के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

विशाल ने बताया कि उसने पटना में के बनी सुर के विजेता प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसमें उसने तीसरा स्थान हासिल किया। गायन की प्रतिभा से प्रभावित होकर आदिशक्ति फिल्म्स के निर्देशक मनोज मिश्र ने उसे अपने फिल्म में गायन के लिए चुन लिया। सात अप्रैल को उसने इस कंपनी में अपना स्वर देकर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में गायन के क्षेत्र में अपनी प्रविष्टि दिला दी है। उसने बताया कि सुगम संगीत में कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप के निदेशक कृष्णा से और देवाशीष से शास्त्रीय संगीत की तालीम ली। लगभग नौ वर्ष की आयु से संगीत में हिस्सा ले रहा हूं। स्थानीय डीएवी विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ-साथ कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप में लगातार गाता रहा।

chat bot
आपका साथी