प्रशासन ने पूजा समिति के अध्यक्षों को सम्मानित

जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गजवा पंचायत के मुखिया चंद्रिका यादव के हत्याकांड की खुलाशा नहीं होने और हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार की शाम कैंडल मार्च सह न्यायाल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। सभी के हाथों में कैंडल और तख्तियां था। तख्तियां में हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तारी को लेकर स्लोगन लिए हुए थे। कैडल मार्च का नेतृत्व गजवा पंचायत के मुखिया रोहित कुमार कर रहे थे। विनय भारती पार्क के पास शुरू हुई कैंडल मार्च शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए फांसीहारी तालाब के पास संपन्न हो गया। इस दौरान लोग गिरफ्तारों को लेकर नारेबाजी भी कर रहे थे। कैंडल मार्च में महरू यादव नवलकिशोर यादव प्रतीक यादवरूपेश यादव राहुल यादव अजय यादवखेदू यादव राजू भारतीजीतेंद्र यादव विक्रम यादव सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 06:41 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:41 PM (IST)
प्रशासन ने पूजा समिति के अध्यक्षों को सम्मानित
प्रशासन ने पूजा समिति के अध्यक्षों को सम्मानित

संवाद सूत्र, प्रतापपुर : थाना परिसर में बुधवार को समारोह आयोजित कर शांतिपूर्ण रूप से दुर्गापूजा संपन्न कराने के लिए समिति के अध्यक्षों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों को उत्साहित करते हुए प्रशासन ने इन अध्यक्षों से भविष्य में भी बेहतर काम करने की आशा किया। दुर्गापूजा के इन अध्यक्षों को प्रखंड प्रमुख स्मिता प्रकाश,प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा,वन क्षेत्र पदाधिकारी राजबल्लभ पासवान एवं थाना प्रभारी पीसी सिन्हा ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रतापपुर, जोगीयारा, वंशी, गजवा, नावाडीह, लिप्ता, मोनया, मझगांवां, हरहद, गुरिया, सिजुआ, अनंतपुर, गेरुआ, मैराघ घोड़दौड़ सहित अन्य पूजा समिति के अध्यक्षों को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी