कहीं मुंगफली, तो कहीं पत्तागोभी की हरियाली

By Edited By: Publish:Wed, 20 Aug 2014 05:35 PM (IST) Updated:Wed, 20 Aug 2014 05:35 PM (IST)
कहीं मुंगफली, तो कहीं पत्तागोभी की हरियाली

सिमरिया(चतरा) : प्रखंड के इचाक खुर्द गांव के खेतों में जहां पत्ता गोभी की हरियाली छाई हुई है, वहीं सेरनदाग में मुंगफली के पौधे लहरा रहे हैं। उक्त दोनों क्षेत्रों में किसानों ने बड़े पैमाने पर इनकी खेती की है। इचाक में लगभग पचास एकड़ भूमि में इस वर्ष पत्तागोभी लगाया गया है, जबकि सेरनदाग और पिपराडीह के किसानों ने लगभग सत्तर एकड़ भूमि पर मुंगफली की खेती की है। अब तक मौसम ने भी किसानों का भरपूर साथ दिया है। जिससे दोनों फसलों का विकास बेहतर ढंग से हुआ है। इचाक के किसानों का कहना है कि इधर कुछ वर्षो से व्यापारी पत्ता गोभी को खुब पसंद कर रहे हैं और इसकी बेहतर कीमत भी दे रहे हैं। जिससे किसानों का रुझान पत्ता गोभी की ओर बढ़ा है। जबकि सेरनदाग के किसान मुंगफली की खेती को बेहतर आमदनी वाला फसल बताते हैं। उनका कहना है कि नकदी फसलों में रखरखाव की काफी झंझट है, जबकि मुंगफली को कच्चा और सुखाकर बेचा जाता है। नवंबर दिसंबर माह तक इसकी फसल तैयार हो जाती है। बाजार में मुंगफली की मांग कभी घटती भी नहीं है। ऐसे में मुगंफली की खेती भी बेहद लाभप्रद है। बहरहाल दोनों क्षेत्र के किसान अपनी फसलों की देखरेख में जुटे हैं और फसलों की हरियाली से प्रसन्न हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सदरुद्दीन खान का कहना है कि प्रखंड के किसान अब टमाटर के साथ अन्य फसलों में भी दिलचस्पी ले रहे हैं। यह सुखद संकेत है।

chat bot
आपका साथी