अधिकारियों के मनमानी से नाराज तीन सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार

20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक का गुरुवार को इमरान अंसारी तिलक तुरी व सुनीता देवी ने बहिष्कार कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2022 10:20 PM (IST) Updated:Thu, 18 Aug 2022 10:20 PM (IST)
अधिकारियों के मनमानी से नाराज तीन सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार
अधिकारियों के मनमानी से नाराज तीन सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार

अधिकारियों के मनमानी से नाराज तीन सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार

संस, नावाडीह (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर के सभा कक्ष में आयोजित 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक का गुरुवार को बीस सूत्री सदस्य इमरान अंसारी, तिलक तुरी एवं सुनीता देवी ने अधिकारियों पर मनमाना कार्य करने का आरोप लगाते हुए बहिष्कार कर दिया। वहीं दूसरी ओर नावाडीह बीडीओ संजय कुमार शांडिल्य व सीओ अशोक कुमार सिन्हा की मौजूदगी में प्रखंड अध्यक्ष वृजलाल हांसदा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सूचना के बावजूद विद्युत आपूर्ति विभाग, पशुपालन विभाग, वन विभाग, शिक्षा विभाग, विभिन्न बैंक के अधिकारी अनुपस्थित रहे। इस कारण उन्हें शोकाज करने के साथ उपायुक्त को पत्र लिखकर कार्रवाई किए जाने का अनुरोध करने का निर्णय लिया गया।

इससे पूर्व समिति की बैठक का बहिष्कार करते हुए इमरान अंसारी ने कहा कि प्रखंड के अधिकारी बीस सूत्री सदस्यों को प्रखंड व पंचायत में होने वाली कार्यक्रम की सूचना तक नहीं देते हैं। सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी नहीं देते हैं। नावाडीह बहुउद्देशीय भवन में आयोजित कृषि विभाग के केसीसी कैंप, अमृत महोत्सव में निकाली गई तिरंगा यात्रा एवं प्रखंड मुख्यालय में आयोजित 76वां स्वतंत्रता दिवस पर सूचना तक नहीं दी गई। वहीं बीस सूत्री समिति की हुई प्रथम बैठक में उठाए गए जन समस्या का पांच माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई। बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति की बैठक नावाडीह प्रखंड में मजाक बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मनमानी कार्य का लिखित शिकायत जिला बीस सूत्री प्रभारी सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम व जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल से की जाएगी।

मौके पर सीओ अशोक कुमार सिन्हा, जेएसएस सतेन्द्र शाह, चिकित्सा प्रभारी डा कामेश्वर महतो, बीटीएम मोतीलाल रजक, पीएचडी के कनीय अभियंता अकीब अहमद, पीएम आवास के समन्वयक अहमद रजा खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी