पर्यावरण की सुरक्षा का रखें ख्याल

बोकारो : रोटरी क्लब ऑफ बोकारो की ओर से रोटरी प्ले ग्रुप सेक्टर चार परिसर में दीपावली मिलन समारोह का

By Edited By: Publish:Tue, 21 Oct 2014 06:48 PM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 06:48 PM (IST)
पर्यावरण की सुरक्षा का रखें ख्याल

बोकारो : रोटरी क्लब ऑफ बोकारो की ओर से रोटरी प्ले ग्रुप सेक्टर चार परिसर में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष श्रीमती चंद्रिमा रे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दीपावली में पर्यावरण की सुरक्षा का ख्याल रखना चाहिए। पटाखे मानव शरीर व वातावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। पटाखा जलाने से ध्वनि व वायु प्रदूषण होता है। इससे मनुष्य को सांस व त्वचा की बीमारी हो सकती है। इसलिए इससे परहेज करना चाहिए। लोगों को मिट्टी के दीए जलाना चाहिए क्योंकि इससे वातावरण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचता है। महिला सदस्यों ने आकर्षक रंगोली बनाई। इस दौरान कई मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेकर सदस्यों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अध्यक्ष चंद्रिमा रे ने बताया कि मनोरंजक खेल के माध्यम से रुपया संग्रह किया गया है। इससे गरीब बच्चों के लिए कापी-किताब खरीदा जाएगा। मौके पर पूनम त्रेहान के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी