Una: प्रदेश में सत्ता जाने से अभी तक निराश है भारतीय जनता पार्टी, दिल बहलाने के लिए कर रहे अब प्रदर्शन : मुकेश

Una Newsरविवार को ऊना में जारी प्रेस बयान में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। हर आलोचना का स्वागत होगा। कांग्रेस सरकार अपना काम करेगी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 13 Mar 2023 09:37 AM (IST) Updated:Mon, 13 Mar 2023 09:37 AM (IST)
Una: प्रदेश में सत्ता जाने से अभी तक निराश है भारतीय जनता पार्टी, दिल बहलाने के लिए कर रहे अब प्रदर्शन : मुकेश
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को ऊना में जारी प्रेस में दिया बयान ।

ऊना, जागरण संवाददाता। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा दमदार विपक्ष की भूमिका निभाए व मुद्दों पर बात करे। हर आलोचना का स्वागत होगा। कांग्रेस सरकार अपना काम करेगी।

बजट के बाद सरकार की नीतियों का रोडमैप जनता के बीच जाएगा और हम तेज गति के साथ हिमाचल को आगे बढ़ाने व हिमाचल के अधिकारों को लेने का काम करेंगे।

भाजपा अभी तक सत्ता खोने से निराश है और केवल दिल बहलाने के लिए अपने कार्यकर्ताओं के साथ रोष प्रदर्शन कर रही है। रविवार को ऊना में जारी प्रेस बयान में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।

भाजपा की रैलियों से जनता नदारद

इनकी रैलियों से जनता नदारद है क्योंकि वह जानती है कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले जो दफ्तर बिना बजट के खोले थे, उसका मकसद क्या था। यह विरोध भाजपा की राजनीतिक मजबूरी या भाजपा नेताओं की जरूरत हो सकता है क्योंकि भाजपा पूरी तरह से गुटबंदी में फंसी हुई है।

ठोक बजाकर किया कार्यालय को डीनोटिफाई

प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने जो कार्यालय डीनोटिफाई किए हैं, उन्हें ठोक बजाकर किया गया है। इन सब का रिव्यू करते हुए बजट और सभी स्वीकृति होंगी। जनता की मांग व जरूरत के अनुसार संस्थानों को खोला जाएगा। जल शक्ति विभाग में अनेक कार्यालय फिर से खोले हैं। पुलिस थाने खोले गए हैं व और भी कई कार्यालय खुले रखे गए हैं।

कांग्रेस हर वादे को पूरा करेगी

उन्होंने कहा कि हम बदले की भावना से काम करने में विश्वास नहीं करते लेकिन प्रदेश के संसाधनों का सही प्रयोग होना चाहिए। हम सरकार को जनता को राहत देने के लिए चला रहे हैं। कांग्रेस हर वादे को पूरा करेगी। हर स्तर पर कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को जनता के बीच ले जाएं और भाजपा के दुष्प्रचार को मुंहतोड़ जवाब दें।

chat bot
आपका साथी