बस को ओवरटेक करते सूमो पलटी, सात घायल

घनारी के पास बस को ओवरटेक करने पर सूमो पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 05:32 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 05:32 PM (IST)
बस को ओवरटेक करते सूमो पलटी, सात घायल
बस को ओवरटेक करते सूमो पलटी, सात घायल

संवाद सूत्र, दौलतपुर चौक : घनारी के पास बस को ओवरटेक करने पर सूमो पलट गई। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों में समझौता होने पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एक सूमो घनारी से दौलतपुर चौक की तरफ आ रही थी। घनारी के समीप निजी बस को ओवरटेक करने पर सूमो अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे की तरफ खेतों में जा गिरी। यात्रियों के चिलाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। सभी यात्रियों को गंभीर चोटें लगी थीं वे लहूलुहान थे। लोगों ने हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा व पुलिस को दी। कुछ देर बाद एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को एफआरयू अस्पताल दौलतपुर चौक लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भर्ती कर लिया। घायलों में रमा शर्मा पत्नी विजय कुमार, पवन कुमार पुत्र देवराज, विजय कुमार पुत्र दुर्गा दास, आशीष कुमार पुत्र विजय कुमार, शशि बाला पत्नी र¨वद्र कुमार, संजीव कुमार पुत्र भगवंत ¨सह व एक अन्य शामिल है। सभी घायल नंगल जरियाला, घनारी के रहने वाले हैं। रमा शर्मा की आंख व सिर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस थाना गगरेट के जांच अधिकारी बलबीर ¨सह ने दुर्घटना की पुष्टि की और बताया कि दोनों पक्षों में समझौता होने पर मामला दर्ज नहीं किया है। घायलों का दौलतपुर चौक अस्पताल में उपचार जारी है।

chat bot
आपका साथी