कलश यात्रा के साथ कथा शुरू

उपमंडल बंगाणा के गांव तनोह में श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन मंगलवार को कलशयात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 03:25 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 05:38 PM (IST)
कलश यात्रा के साथ कथा शुरू
कलश यात्रा के साथ कथा शुरू

संवाद सहयोगी, बंगाणा : उपमंडल बंगाणा के गांव तनोह में श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन मंगलवार को कलशयात्रा निकाली गई। गांव से शुरू होकर तरेटा, बडैहर से होकर वापस तनोह पहुंची। यात्रा में भाग लेने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचे हुए थे। इसमें कथा के संस्थापक दीपक शर्मा, अंशु, प्रियंका, रेखा, जीवन, सुषमा, हर्षित, अविनाश, रामआसरा, सोनू, शकुंतला, रामपाल, निशु, सीमा, सुमन बाला, अनुष्का समेत कई भक्तों ने कलशयात्रा में भाग लिया। इसके उपरांत पहले दिन कथावाचक सुमन महाराज ने प्रवचन दिए। कहा भगवान के प्रति श्रद्धा रखोगे तो जीवन में सुख प्राप्त होंगे। हमें जो सुख प्राप्त हो रहे हैं, ये हमारे पिछले जन्म के पुण्य कर्मो का फल हैं।

chat bot
आपका साथी