लोकसभा चुनाव के लिए डट जाएं कार्यकर्ता : अनुराग

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Oct 2018 06:38 PM (IST) Updated:Mon, 22 Oct 2018 06:38 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के लिए 
डट जाएं कार्यकर्ता : अनुराग
लोकसभा चुनाव के लिए डट जाएं कार्यकर्ता : अनुराग

जागरण संवाददाता, हरोली : सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव के लिए अभी से डट जाएं। लोगों के बीच जाकर अपना संपर्क बनाएं और राज्य व प्रदेश सरकार की योजनाओं से अवगत करवाएं। इस समय की गई मेहनत के चुनाव के समय बेहतर परिणाम मिलेंगे। वह सोमवार को हरोली भाजपा मंडल के अभ्यास वर्ग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ग्राम ज्योति योजना का शुभारंभ किया व महिलाओं को गैस कनेक्शन प्रदान किए।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकारों ने आम लोगों के हित में काम किया है। केंद्र के बाद राज्य में प्रदेश सरकार बनी है और जनता का विश्वास भाजपा के प्रति अपार है। पार्टी को भी लोगों के पास जाना होगा और उनके लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में खुलकर बताना होगा। केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में देश को एक नई दिशा दी है। यह आवश्यक है कि उठाए गए कदमों को पूर्णत: लागू करने के लिए आगामी सरकार भाजपा की बननी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ़ होते हैं, उनकी भूमिका सबसे अहम है। इसलिए उनपर चुनाव का सबसे अधिक दारोमदार होगा और इसे निभाने में कोई कसर न छोड़ें। राममंदिर का मामला देश की भावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है। राममंदिर के लिए कानून बनाया जाने से बेहतर है कि न्याय व्यवस्था से इसका हल निकल जाए। भाजपा पिछले चुनाव में कई वादों के साथ चुनाव में आई थी और इन्हें पूरा कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी