ऊना में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ब्लॉक कांग्रेस ऊना ने ब्लॉक कांगेस कार्यालय कोटला में शनिवार को भगत सिंह सुखदेव व राजगुरु के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 03:40 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 04:38 PM (IST)
ऊना में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
ऊना में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, ऊना : ब्लॉक कांग्रेस ऊना ने ब्लॉक कांगेस कार्यालय कोटला में शनिवार को भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस प्रधान हजारी लाल धीमान ने की। ऊना सदर के विधायक सतपाल रायजादा उपस्थित रहे। इस मौके पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। रायजादा ने युवाओं से भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर रमेश ठाकुर, अंकुश शर्मा, राजेंद्र प्रिस, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजय धीमान, बलजीत सिंह, हरपाल सिंह व निखिल शर्मा मौजूद रहे।

.......

जागरण संवाददाता, ऊना : शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव सिंह व राजगुरु का शहीदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए इंडियन एक्स सर्विस लीग, पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं रोटरी क्लब के सदस्यों ने एमसी पार्क ऊना में श्रद्धांजलि दी। सदस्यों ने देश को आजाद करवाने के लिए चंद लोग हैं, जिनको हम शहीदी दिवस के रूप में याद करते हैं लेकिन आजादी को प्राप्त करने के लिए सात लाख से अधिक और भी इस राष्ट्र के लोग थे, जिन्होंने आजादी के लिए अपनी आहुतियां दीं। देश तेज गति से आगे बढ़ा लेकिन जो शहीदों के सपने थे, उनको पूरा करने के लिए शायद अब तक देश उतना नहीं कर पाया है लेकिन उनके सपनों को पूरा करने के लिए वर्तमान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो प्रयास किए जा रहे, शायद वे शहीद इससे संतोष पा सकेंगे। आयोजन में यशपाल ठाकुर, डॉ. बलदेव डोगरा, रामप्रकाश, महिद्र सिंह, दिलबाग सिंह, कश्मीर सिंह, कै. शक्ति चंद, ओपी शर्मा, बलदेव भारद्वाज, एसपी शर्मा, सुरेंद्र कुमार, राकेश कहोल, शाम लाल शर्मा, सुखविद्र सिंह, जतिद्र सैणी, रामकिशन, केवल सिंह, विनोद कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, वीरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, राजिद्र शर्मा एवं सुदर्शन कुमार शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी