चुनावों पर रोक का निर्णय उचित : एनएसयूआइ

By Edited By: Publish:Sat, 30 Aug 2014 09:46 PM (IST) Updated:Sat, 30 Aug 2014 09:46 PM (IST)
चुनावों पर रोक का निर्णय उचित : एनएसयूआइ

बंगाणा : एनएसयूआइ के कुटलैहड़ अध्यक्ष नीरज खरयाल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि अलग-अलग संगठन प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे है, यह बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कॉलेजों में चुनाव को बंद करने का जो निर्णय लिया है वह सोच समझकर लिया है, क्योंकि यहा पर कॉलेजों में शिक्षण संस्थानों की जगह राजनीतिक अखाड़े बनकर रह गए है, इस कारण छात्र अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे। कॉलेजों में राजनीतिक माहौल से पढ़ाई का शोषण हो रहा है और साथ ही कहा कि रूसा भी एक अच्छा निर्णय है। प्रदेश सरकार के इस निर्णय से शिक्षा का विकास होगा। इस मौके पर प्रैस सचिव नरेश राजपूत, अमन शर्मा, अभिषेक, रमन, अमित, विकास, शशी, बबिता, नेहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी