कुटलैहड़ रियासत के अंतिम राजा महेंद्र पाल का निधन

By Edited By: Publish:Mon, 21 Jul 2014 01:02 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jul 2014 01:02 AM (IST)
कुटलैहड़ रियासत के अंतिम राजा महेंद्र पाल का निधन

ऊना : कुटलैहड़ रियासत के अंतिम राजा महेंद्र पाल (80) का रविवार दोपहर बाद निधन हो गया। वह चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। महेंद्र पाल कुछ समय से गंभीर रोग से पीड़ित थे।

महेंद्र पाल का महल कुटलैहड़ के राजपुर गाव में था। वहां से वह अपनी वन जागीर का संचालन करते थे। करीब नब्बे के दशक में उनकी वन जागीर का सरकार ने अधिग्रहण कर लिया था। इसके बाद वह चंडीगढ़ स्थित निवास में रह रहे थे। उन्होंने काग्रेस के टिकट पर 1997 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह तीन वोट के अंतर से भाजपा उम्मीदवार रामदास मलागड़ से पराजित हो गए थे। उनके निधन पर जिला काग्रेस नेता विरेंद्र धर्माणी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, राकेश कालिया, कुलदीप कुमार, रामदास मलांगड, रविंद्र फौजी, ओंकार शर्मा, रंजीत राणा, विजय डोगरा, मेहर चंद सुखिया, ज्ञान चंद शर्मा समेत कई कांग्रेसियों ने शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी