सोलन में 60 रूट पर दौड़ी एचआरटीसी की बसें

अनलाक के दूसरे चरण में सोमवार को सुबह छह बजे के बाद हिमाचल पथ परि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:52 PM (IST)
सोलन में 60 रूट पर दौड़ी 
एचआरटीसी की बसें
सोलन में 60 रूट पर दौड़ी एचआरटीसी की बसें

संवाद सहयोगी, सोलन : अनलाक के दूसरे चरण में सोमवार को सुबह छह बजे के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आई। इससे जहां यात्रियों को राहत मिली, वहीं मंदी से जूझ रहे निगम को भी घाटे से उबरने की उम्मीद जगी है। सोलन से धर्मशाला, ज्वालाजी, रोहड़ू, हमीरपुर जैसे लंबे रूट पर भी बसें भेजी गई। हालांकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन ज्यादा सवारियां नही मिली।

सोलन शहर में आटो सेवा शुरू होने से कर्मचारियों सहित स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। सोमवार सुबह से ही सोलन में तीन यात्रियों के साथ आटों सड़कों पर दौड़ते नजर आए। जिला में निजी बस ऑपरेटर अभी हड़ताल पर डटे है। निगम ने सोलन डिपो के तहत करीब 62 रूटों पर बसें चलाने की योजना बनाई थी, जिसमें से दो रूट पर बसें नहीं भेजी गई। बसें चलाने से पहले रविवार शाम तक निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थी। बस स्टैंड व सभी बसों को सैनिटाइज किया गया था। सोलन में सभी दुकानें पांच बजे तक खुली। इस दौरान बाजारों में लोगों की खासी भीड़ उमड़ी।

बसें चलने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी बाजार पहुंचे व खरीददारी की। बाजार में ग्राहक देखकर व्यापारियों भी खुश नजर आए। कपड़ों, जूतों, आभूषणों व मिठाई की दुकानों में भी ग्राहक खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान सोलन के मॉल रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही।

हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन के आरएम शुगल सिंह ने बताया कि 62 रूट पर 50 फीसद ऑक्यूपेसी के साथ बसें चली। बस अड्डे व बसों को नियमित सैनिटाइज किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के दिशा निर्देशों का भी सख्ती से पालन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी