पच्छाद में कल से शुरू होगा हस्ताक्षर अभियान

संवाद सूत्र राजगढ़ राजगढ़ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं पच्छाद कांग्रेस के कोषाध्यक्ष दिनेश

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 04:51 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 04:51 PM (IST)
पच्छाद में कल से शुरू होगा हस्ताक्षर अभियान
पच्छाद में कल से शुरू होगा हस्ताक्षर अभियान

संवाद सूत्र, राजगढ़ : राजगढ़ नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं पच्छाद कांग्रेस के कोषाध्यक्ष दिनेश आर्य ने कहा कि तीन अक्टूबर से पच्छाद कांग्रेस कमेटी हस्ताक्षर अभियान शुरू करेगी। यह अभियान दो अक्टूबर से शिमला से आरंभ होगा। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ से इसका आगाज होगा। इसका शुभारंभ यहां प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीआर मुसाफिर करेंगे, जबकि पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बेली राम शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के खिलाफ केंद्र सरकार ने जबर्दस्ती यह कानून लाया है। इस कानून को तुरंत वापस लिए जाने के लिए देश के किसान आंदोलन की राह पर हैं। कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं बचा है, जिसे निजी क्षेत्र को धीरे-धीरे न बेच दिया गया है।

chat bot
आपका साथी