दिल्ली में हिमाचली विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

भारत सरकार के युवा सेवाएं एवंम खेल मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया केन्द्रीय विश्वविद्यालय में 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 05:15 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 05:15 PM (IST)
दिल्ली में हिमाचली विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
दिल्ली में हिमाचली विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

संवाद सूत्र, अर्की : दिल्ली में हुए शिविर में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम में राजकीय महाविद्यालय संजौली से ऋषि व संजय चौहान, आरकेएमवी से विदुशी जस्टा व अमीशा, राजकीय महाविद्यालय सोलन से रितांशू व कोमल तथा राजकीय महाविद्यालय अर्की से नेहा शर्मा, मीनाक्षी, सौरभ व हरीश ने भाग लिया। इनका नेतृत्व अर्की महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील चौहान ने किया। डॉ. सुनील चौहान को सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी का अवार्ड दिया गया। प्रदेश विश्वविद्यालय को सर्वश्रेष्ठ टीम का अवार्ड मिला। प्रदेश विश्वविद्यालय ने वाद-विवाद, तत्काल आशुभाषण व नुक्कड़ नाटक में पहला और एकलगान व आशुभाषण में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

युवा सेवाएं एवं खेल मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय में 23 से 29 दिसंबर तक राष्ट्रीय एकीकरण शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, केरल, राजस्थान व गुजरात राज्यों के साथ साथ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ व जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने भाग लिया।

प्रदेश विश्वविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. बीआर ठाकुर व हिमाचल प्रदेश के एनएसएस अधिकारी डॉ. एचएल शर्मा ने टीम को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी