सेरा गांव में पौधे रोपने पर जताया आभार

अर्की उपमंडल की पंचायत कशलोग के सेरा गांव में नवयुग ग्राम सेरा देव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Sep 2020 05:41 PM (IST) Updated:Wed, 09 Sep 2020 06:26 AM (IST)
सेरा गांव में पौधे रोपने पर जताया आभार
सेरा गांव में पौधे रोपने पर जताया आभार

संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : अर्की उपमंडल की पंचायत कशलोग के सेरा गांव में नवयुग ग्राम सेरा देवता सुधार समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रधान अमर चंद शर्मा ने की। बैठक में सेरा में 700 पौधे लगाए जाने पर लोगों का धन्यवाद किया गया। अमर चंद शर्मा ने बताया कि गांव सेरा के लोगों ने प्रण लिया था कि जो जंगल समाप्त कर दिए गए हैं, उनकी जगह में नए पौधे लगाएंगे। लोगों ने वन विभाग को एक ज्ञापन दिया गया था व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष भी यह मुद्दा उठाया था। इसके बाद वन विभाग ने अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के माध्यम से पौधे रोपे। बैठक में पंकज शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, ग्राम पंचायत कशलोग के प्रधान वेद ठाकुर, एसीएफ के प्रमुख भूपेंद्र गांधी, फॉरेस्ट विभाग का आभार प्रकट किया है।

chat bot
आपका साथी