ठंडे पानी में खड़े होकर की सूर्य की पूजा

उगते सूर्य को अर्घ देने के साथ ही पूर्वांचल के लोगों का छठ पर्व हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हो गया। रविवार को उगते सूर्य को अर्घ देने के बाद पिछले 32 घंटे से चल रहा उपवास भी संपन्न हो गया। सुबह तड़के बीबीएन के सरसा व चिकनी नदी में छठ माता के जयकारों से पूरा बीबीएन भक्तिमय हो उठा। सूर्य को अर्घ देने के लिए लोगों में इतनी उत्सुकता व श्रद्धा थी कि सूर्य उगने से दो घंटे पहले ही लोग पानी में खड़े हो गए। ठंड के मौसम में जहां लोग सुबह के समय सर्दी से कांप रहे है थे वहीं ये लोग पानी में खड़े हो कर सूर्य देवता की आराधना कर रहे थे। इस मौके पर जय हो सूरज बाबा की दोहाई दीना नाथ आपन अर्घ स्वीकार करो से सभी लोगों ने प्रार्थना व आराधना की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Nov 2019 06:59 PM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 06:30 AM (IST)
ठंडे पानी में खड़े होकर की सूर्य की पूजा
ठंडे पानी में खड़े होकर की सूर्य की पूजा

संवाद सहयोगी, बद्दी : बीबीएन क्षेत्र में उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही पूर्वाचल के लोगों का छठ पर्व हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हो गया। रविवार को उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद 32 घंटे से चल रहा उपवास संपन्न हो गया। बीबीएन के सरसा व चिकनी नदी में घाट छठ माता के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। सूर्य उगने से दो घंटे पहले ही लोग पानी में खड़े हो गए। इस मौके पर जय हो सूरज बाबा की, दोहाई दीना नाथ आपन अ‌र्घ्य स्वीकार करो से सभी लोगों ने प्रार्थना व आराधना की।

बद्दी के शीतलपुर, सनसिटी, दासोमाजरा, किशनपुरा, मानपुरा, खरूणी, मलपुर, खेड़ा, किरपालपुर, नालागढ़, भाटियां, ढांग निहली, सैणी माजरा, राजपुरा आदि स्थानों में पूर्वाचल के लोगों ने सरसा व चिकनी नदी के किनारे पानी में आस्था की डुबकी लगाई। बद्दी निवासी कृष्ण कौशल, रमन कौशल, केवल ठाकुर व भारवी कौशल ने बताया कि सुबह जब सब लोग सोए हुए थे तो पूर्वांचल के बद्दी में रह रहे लोग पूजा का सामान लेकर नदी के किनारे भास्कर देवता की स्तुति में लगे थे। पर्व को मनमोहक व सुंदर बनाने के लिए रंग बिरंगी आतिशबाजी का इस्तेमाल भी किया गया। बद्दी निवासी संजीव कौशल व साथियों ने लोगों ने लंगर भी लगाया।

उधर, बद्दी से सनसिटी के समीप बालद नदी के किनारे बने घाट पर करीब चार हजार लोगों ने एक साथ सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। जन कल्याण समिति की ओर से यहां पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। भोजपुरी कलाकार छोटू बिहारी, तनु प्रियंका ने भोजपुरी व हिदी गीत प्रस्तुत किए। शंभू बिहारी, वीरेंद्र वीर व रंजन दूबे ने माई का गुणगान किया।

इस मौके पर पंचायती राज मंत्री विरेंद्र कंवर, विधायक परमजीत सिंह पम्मी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, कालका की पूर्व विधायक लतिका शर्मा, विधायक प्रदीप चौधरी, दून के पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी, एसडीएम प्रशांत देश्टा व आरटीओ आरके शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी