HPBOSE 12th Topper List: हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी, सिरमौर के बच्चों ने दिखाया जलवा

HPBOSE 12th Topper List हिमाचल प्रदेश में कॉमर्स संकाय में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहां की वृंदा ठाकुर पुत्री अरुण कुमार ने प्रदेश भर में 492 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर बीकेडी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की अनीशा पुत्री आशिक अली को 490 अंक मिले।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 20 May 2023 12:47 PM (IST) Updated:Sat, 20 May 2023 12:47 PM (IST)
HPBOSE 12th Topper List: हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी, सिरमौर के बच्चों ने दिखाया जलवा
हिमाचल प्रदेश बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट जारी, सिरमौर के बच्चों ने दिखाया जलवा

नाहन, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा शनिवार को घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिला सिरमौर के 8 छात्र-छात्राएं स्कूल शिक्षा बोर्ड की टॉप टेन मेरिट में आए हैं। जिसमें से 8 में से 7 छात्राएं तथा 1 छात्र हैं। 8 छात्रों में से 4 निजी स्कूलों के और चार सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं हैं।

हिमाचल प्रदेश में कॉमर्स संकाय में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराहां की वृंदा ठाकुर पुत्री अरुण कुमार ने प्रदेश भर में 492 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर बीकेडी पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब की अनीशा पुत्री आशिक अली 490 अंक लेकर रही है। कॉमर्स में राजकीय कंवर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निहालगढ़ पांवटा साहिब की अंजू प्रिया पुत्री विजय कुमार 480 अंक लेकर दसवें स्थान पर हैं।

इन छात्रों का रहा जलवा

वहीं नाहन के आदर्श विद्या निकेतन की कृपनीत कौर पुत्री गुरदीप सिंह भी 480 अंक लेकर दसवें स्थान पर रही है। आर्ट्स संकाय में जिला सिरमौर से शिलाई विधानसभा क्षेत्र के जरवा जुनेली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के जयेश पुत्र दुल्ला राम ने प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसने 487 अंक प्राप्त किए हैं।

आर्ट स्ट्रीम में इन्होंने किया टॉप

कला संकाय में गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पांवटा साहिब की मेघना डिमरी पुत्री सतेश्वर नंद 483 अंक लेकर चौथे स्थान पर रही हैं।

विज्ञान स्ट्रीम में रमेश ने मारी बाजी

विज्ञान संकाय में एसवीएन पब्लिक स्कूल नाहन की वंशिका पुत्री रमेश कुमार ने 484 अंक लेकर नौवा स्थान प्राप्त किया है। वही नाहन कैरियर एकेडमी की रुशदा पुत्री मोहम्मद जाहिद मिर्जा ने 483 अंक लेकर दसवां स्थान प्राप्त किया है।

chat bot
आपका साथी