कालाअंब में कबाड़ी की दुकान जली

शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहडों स्थित एक कबाडी की दुकान में अचानक आग लग गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 06:24 PM (IST)
कालाअंब में कबाड़ी की दुकान जली
कालाअंब में कबाड़ी की दुकान जली

जागरण संवाददाता, नाहन : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहडों स्थित कबाड़ी की दुकान में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान राख हो गया। दुकान मालिक संजीव कुमार को आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठने की सूचना दी। इसके बाद वह साथ लगते उद्योग रुचिरा पेपर प्रबंधन ने आग की सूचना फायर विभाग कालाअंब को दी। फायर कर्मचरियों ने आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाने में फायर कर्मचारियों को करीब 50 मिनट लग गए। फायर अधिकारी बाबू राम ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर टैंडर घटनास्थल पर पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

chat bot
आपका साथी