नाहन में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में वीरवार को भाजपा का कार्यालय शुरू हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jun 2022 04:31 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jun 2022 04:31 PM (IST)
नाहन में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ
नाहन में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ

जागरण संवाददाता, नाहन : जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में वीरवार को भाजपा का कार्यालय शुरू हो गया। पार्टी कार्यालय का लोकार्पण जनसंघ के समय से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र चौधरी, प्रतिभा कौशिक, ओमप्रकाश सैनी, देवेंद्र अग्रवाल व प्रदीप विज से नाहन के विधायक डा. राजीव बिदल ने करवाया।

इस मौके पर विधायक डा. राजीव बिदल के अलावा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी और जिला सिरमौर मंडी समिति के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल व नाहन नगर परिषद की अध्यक्ष श्यामा देवी के साथ पार्षद व अन्य जिला पदाधिकारी भी शामिल हुए। पार्टी ने यह कार्यालय अग्निशमन विभाग के समीप कालीस्थान तालाब के सामने खोला है।

विधायक डा. राजीव बिदल ने कार्यकर्ताओं से आने वाले विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यालय शुरू होने से आम जनमानस को अपनी बात सरकार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उधर पार्टी के जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार के कार्यकाल में विकास को नई गति मिली है। कार्यालय शुरू करने के पीछे मकसद ये भी है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि वह समय के अनुसार कार्यालय में उपलब्ध होंगे। जिला अध्यक्ष ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में वह मिथ्य टूटने वाला है, जिसमें सरकार रिपीट न होने की बात की जाती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी के नेतृत्व में प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया है।

chat bot
आपका साथी