निशानेबाज विजय कुमार डीएसपी बने

निशानेबाज एवं सेना से सेवानिवृत पूर्व कैप्टन विजय कुमार को हिमाचल सरकार ने डीएसपी नियुक्त किया है। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार ने अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक नामी खिलाड़ी को लिखित सहमति देनी होगी। अगर नहीं दी तो फिर ऑफर लैटर को रद माना जाएगा। सहमति देने की सूरत में उन्हें डीजीपी को रिपोर्ट करना होगा। वह दो साल तक प्रोबेशन पर रहेंगे। उन्हें 15600-39000 और 5400 ग्रेड पे होगी। विजय कुमार ने वर्ष 2012 में आयोजित ओलंपिक्स खेलों में 25 मीटर रेपिड फायर पिस्तल इवेंट में सिल्वर मेडल हासिल किया था। उनके नाम कई उपलब्धियां हैं। वह हमीरपुर के बड़सर क्षेत्र के हरसौर के रहने वाले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Feb 2019 08:23 PM (IST) Updated:Fri, 08 Feb 2019 08:23 PM (IST)
निशानेबाज विजय कुमार डीएसपी बने
निशानेबाज विजय कुमार डीएसपी बने

राज्य ब्यूरो, शिमला : निशानेबाज एवं सेवानिवृत्त पूर्व कैप्टन विजय कुमार को हिमाचल सरकार ने डीएसपी नियुक्त किया है। इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) मनोज कुमार ने अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक विजय कुमार को लिखित सहमति देनी होगी। अगर सहमति नहीं दी तो ऑफर लैटर को रद माना जाएगा।

सहमति देने की सूरत में विजय कुमार को डीजीपी को रिपोर्ट करना होगा। वह दो साल तक प्रोबेशन पर रहेंगे। उन्हें 15600-39000 और 5400 ग्रेड पे मिलेगी। विजय कुमार ने वर्ष 2012 में लंदन ओलंपिक में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल हासिल किया था। उनके नाम कई उपलब्धियां हैं। वह हमीरपुर जिला के बड़सर क्षेत्र के हरसौर के निवासी हैं।

chat bot
आपका साथी