घर वापसी वाले एक वर्ष तक नहीं बनेंगे पदाधिकारी

प्रदेश कांग्रेस में वापसी करने वाले बाघियों को पार्टी में पदाधिकारी नहीं बनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 09:19 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 09:19 PM (IST)
घर वापसी वाले एक वर्ष तक नहीं बनेंगे पदाधिकारी
घर वापसी वाले एक वर्ष तक नहीं बनेंगे पदाधिकारी

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश कांग्रेस में वापसी करने वाले नेताओं को एक साल तक पार्टी में पदाधिकारी नहीं बनाया जाएगा। इस संबंध में कमेटी ने ऐसे नेताओं के समक्ष यह शर्त रखी है। हालांकि बागियों को वापसी का अभी इंतजार करना होगा और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मंजूरी के बाद ही उनकी वापसी हो सकेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप ¨सह राठौर ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित उच्च अधिकार समीति की बैठक में निष्कासित नेताओं की पुन: बहाली पर जो निर्णय हुआ है वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्राप्त हुआ है। कमेटी स्वीकृति के लिए इन नामों को प्रदेश प्रभारी के पास भेजेगी। अंतिम निर्णय उनसे स्वीकृति के बाद लिया जाएगा। कमेटी के लिए निर्णय पर कोई भी व्यक्ति सात दिन के भीतर अपना पक्ष कमेटी अध्यक्ष गुरकिरत ¨सह या उनके (राठौर) समक्ष रख सकता है। इस दौरान कोई आपत्ति दर्ज नहीं होती है तो कमेटी के निर्णय को अंतिम मान लिया जाएगा। अभी कई नेताओं के नाम पेंडिंग लिस्ट में हैं, जिन पर चर्चा होनी है।

chat bot
आपका साथी